AI Job Risk: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) दुनिया के लिए एक नई टेक्नोलॉजी के तौर पर देखा जा रहा है. AI को कई आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है, जिससे यह दुनिया का काम आसान कर सके. लेकिन AI कुछ लोगों के लिए खतरे खतरे के तौर पर भी देखा जा रहा है. जी हां, जब से AI आया है तब से कई सेक्टर्स में जॉब्स को लेकर अफरा-तफरी मची है. अब तक कई लोगों की नौकरियां जा चुकी है. हाल ही में दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने AI को लेकर एक भविष्यवाणी की है.
माइक्रोसॉफ्ट एक स्टडी कर बताया कि साल 2026 में Artificial Intelligence करीब 40 नौकरियों के लिए खतरा बन सकता है. चलिए जानते हैं AI किन नौकरियों के लिए खतरा बन सकता है.
किन नौकरियों के लिए खतरा बन सकता है AI
AI देश-दुनिया में लगातर पैर पसार रहा है. माइक्रोसॉफ्ट द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक AI इंटरप्रेटर और ट्रांसलेटर, इतिहासकारों, कस्टमर सर्विस रिप्रजेंटेटिव, सीएनसी टूल प्रोग्रामर, टिकट एजेंट और ट्रैवल क्लर्क, ब्रॉडकास्ट अनाउंसर और रेडियो डीजे, पैसेंजर अटेंडेंट्स, सेल्स रिप्रजेंटेटिव, टेलीफोन ऑपरेटर, टिकट एजेंट और ट्रैवल क्लर्क, कंटेंट राइटर, ब्रॉडकास्ट अनाउंसर, ब्रोकरेज क्लर्क, राजनीति वैज्ञानिक, दरबान, कृषि और गृह प्रबंधन शिक्षक
टेलीमार्केटर्स, पत्रकार और रिपोर्टर, मैथेमैटिशियन्स, प्रूफरीडर और कॉपी मार्कर, होस्ट और होस्टेस, बिजनेस टीचर्स, संपादक आदि जैसे तमाम लोगों की नौकरियां खा सकता है.
इन नौकरी पर भी गिर सकती है गाज
न्यू अकाउंट्स क्लर्क, पब्लिक रिलेशन एक्सपर्ट, एडवरटाइजडिंग सेल्स एजेंट, जनसंपर्क विशेषज्ञ, डेमोंस्ट्रेटर और प्रोडक्ट प्रमोटर, सांख्यिकीय सहायक, काउंटर और रेंटल क्लर्क, वेब डेवलपर्स, प्रबंधन विश्लेषक, बाजार अनुसंधान विश्लेषक, सार्वजनिक सुरक्षा दूरसंचार कर्मी, डेटा साइंटिस्ट, व्यक्तिगत वित्तीय सलाहकार, अभिलेखागार, अर्थशास्त्र शिक्षक, लाइब्रेरी साइंस टीचर्स, मॉडल, स्विचबोर्ड ऑपरेटर, भूगोलवेत्ता, बाजार अनुसंधान विश्लेषक, सार्वजनिक सुरक्षा दूरसंचार कर्मी जैसे लोग भी AI से नौकरी जाने के खतरे के घेरे में हैं.
क्या हो सकते हैं अन्य स्कोप
अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो आज से ही अपनी नौकरी का दूसरा विक्लप खोजकर चलें. हालांकि, यह तय नहीं है कि साल 2026 में एकसाथ इन सभी सेक्टर्स पर गाज गिरेगी, लेकिन आपको एक बैकअप के तौर पर कोई अन्य सोर्स ऑफ इनकम लेकर चलना होगा.