<
Categories: Business News

पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को मिलेगा 15 हजार का बोनस, जानें क्या पुराने PF अकाउंट पर भी मिलेगी राशि

यह इंसेंटिव एक ही बार दिया जाएगा. इस योजना के तहत इसका लाभ उन्हीं युवाओं को मिलेगा, जिनकी नौकरी EPFO से रजिस्टर्ड संस्था में होगी. चलिए जानते हैं इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं.

आजकल युवाओं के लिए बेरोजगारी का मुद्दा सबसे बड़ी समस्या माना जा रहा है. न केवल सरकारी सेक्टर में बल्कि प्राइवेट सेक्टर्स में भी नौकरियों को लेकर काफी समस्या है. सरकार ने Pradhanmantri viksit bharat rojgar yojna 2026 निकाली है, जसके तहत युवाओं को फॉर्मल नौकरीसे जोड़ा जाएगा. जो युवा फॉर्मल नौकरी कर रहे हैं उन्हें सरकार की ओर से 15000 रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा ताकि नौकरी की शुरुआत लोगों के लिए थोड़ी आसान हो सके.

यह इंसेंटिव एक ही बार दिया जाएगा. इस योजना के तहत इसका लाभ उन्हीं युवाओं को मिलेगा, जिनकी नौकरी EPFO से रजिस्टर्ड संस्था में होगी. चलिए जानते हैं इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं. 

क्या है प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना?

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना सरकार द्वारा शुरु की गई एक ऐसी योजना है, जिसके तहत युवाओं को 15000 रुपये की एक धनराशि देकर मदद की जाएगी. यह राशि केवल पहली बार नौकरी करने वाले लोगों को ही मिलेगी. अगर आप पहली बहर किसी ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में नौकरी की शुरुआत करने जा रहे हैं और आपकी कंपनी  EPFO से जुड़ी है तो आप इस राशि के पात्र हैं. दरअसल, इस योजना का मकसद लोगों को ईपीएफओ रजिस्टर्ड कंपनियों या फॉर्मल कंपनियों से जोड़ना है. 

क्या पहले से PF अकाउंट वालों को भी मिलेंगे 15000 रुपये

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लोगों के मन में यह सवाल आ रहे हैं कि क्या जिसका पीएफ अकाउंट पहले से ही है और UAN नंबर एक्टिव है उन लोगों को 15000 रुपये की राशि मिलेगी या नहीं . अगर आपका पीएफ अकाउंट पहले से ही है तो यह धनराशि आपको नहीं मिलेगी. दरअसल, यह योजना उन लोगों के लिए है, जो अभी नौकरी की शुरुआत कर रहे हैं. अगर किसी का पहले से ही पीएफ खाता है तो इसका मतलब है कि यह उसकी पहली नौकरी नहीं है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST