<
Categories: Business News

Public Sector Banks Merger: सरकारी बैंकों के मर्जर पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान, जानें बैंकिंग सिस्टम के लिए क्या है प्लान

इसके अलावा भी उन्होंने बैंकों के मर्जर पर काफी कुछ कहा, जिससे मर्जर वाली सभी बातें साफ हो चुकी हैं. चलिए जानते हैं वित्त मंत्री ने बैंकों के मर्जर पर क्या कुछ कहा है.

Public Sector Banks News: पिछले कुछ दिनों से सरकारी बैंकों के मर्जर की बात काफी चर्चा में है. हाल ही में केंद्रीय वित्तद मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसपर एक बड़ा बयान दिया है. इस बात पर चल रही अटकलों पर उन्होंने पूर्ण विराम लगाते हुए कहा कि फिलहाल ऐसा कोई रोडमैप नहीं है. बल्कि सरकार अब बैंकिंग सेक्टर को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करने जा रही है.

इसके अलावा भी उन्होंने बैंकों के मर्जर पर काफी कुछ कहा, जिससे मर्जर वाली सभी बातें साफ हो चुकी हैं. चलिए जानते हैं वित्त मंत्री ने बैंकों के मर्जर पर क्या कुछ कहा है. 

ऐसा कोई रोडमैप नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों के मर्जर वाली बात को पूरी तरह से साफ कर दिया है. दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की बैठक के बाद मीडिया से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे किसी रोडमैप के बारे में जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का बजट तैयार करते समय भी बैंक मर्जर पर कोई चर्चा नहीं हुई थी. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा एक हाई लेवल कमेटी गठित होने जा रही है, जो बैंकिंग सेक्टर को और मजबूत बनाने के लिए समीक्षा करेगी. 

बैंकों के पास पर्याप्त पैसा

भारतीय बैंकिंग सिस्टम को लेकर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि फिलहाल बैंकों के पास पर्याप्त पैसा है और भारतीय बैंकिंग सिस्टम फिलहाल मजबूत स्थिति में है. बैंक अगले 4-5 साल तक अर्थव्यवस्था की क्रेडिट जरूरतों यानि लोन देने के प्रोसेस को पूरा करने में सक्षम हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि अब बैंकों में Deposit Growth पैसा जमा करने की रफ्तार भी कर्ज देने की रफ्तार के बराबर आ गई है, इससे बैंकों को कोई परेशानी नहीं है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST