<
Categories: Business News

India-EU FTA Deal: किन सेक्टर्स को होगा भारत-EU ट्रेड डील से फायदा, जानें क्या हैं उनके शेयर का हाल

कुछ जानकारों की मानें तो जिन सेक्टरों को इस समझौते से फायदा होने वाला है उनके शेयर फिलहाल अपनी ऊंचाई से नीचे हैं. आइये जानते हैं इस डील से किन सेक्टर्स को फायदा होगा और उनके शेयर के बारे में.

India-EU Free Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने वाला मुक्त व्यापार समझौता (FTA) शेयर मार्केट में भी एक नई हलचल लेकर आया है. टैरिफ और इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती होने के चलते कई शेयरों का भाव ऊपर-नीचे हो रहा है. माना जा रहा है कि इस डील के बाद से कई कंपनियों और सेक्टर्स के शेयर पर असर पड़ सकता है. मदर ऑफ ऑल डील्स के इस समझौते में लेदर, टेक्सटाइल, फार्मा, एग्री और मरीन जैसे सेक्टर पर सीधा असर पड़ेगा और इन सेक्टर्स में फायदा देखने को मिल सकता है.

कुछ जानकारों की मानें तो जिन सेक्टरों को इस समझौते से फायदा होने वाला है उनके शेयर फिलहाल अपनी ऊंचाई से नीचे हैं. आइये जानते हैं इस डील से किन सेक्टर्स को फायदा होगा और उनके शेयर के बारे में. 

1. जेम्स-ज्वेलरी

भारत और यूरोपीय संघ के समझौते में जेम्स ज्वेलरी सेक्टर में अच्छा और बड़ा फायदा देखने को मिल सकता है. इस सेक्टर के कई शेयर अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर के आस-पास आ गए हैं. इनमें से राधिका ज्वैलटैक का शेयर 64 रुपये के आस-पास और मनोज वैभव जेम्स एन ज्वैलर्स का शेयर 164 रुपये के निचले स्तर के आस-पास आकर रुके हैं. इसके अलावा पीसी ज्वेलर्स भी अपनी ऊंचाई से 46 फीसदी नीचे है और कल्याण ज्वेलर्स का मौजूदा भाव 368 है और यह ऊंचाई से 42 प्रतिशत नीचे है. 

2. टेक्सटाइल सेक्टर

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच समझौते में टेक्सटाइल सेक्टर को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. बात करें अगर टेक्सटाइल सेक्टर के शेयर की तो वर्धमान टेक्सटाइल्स अपनी 52 सप्ताई की ऊंचाई से 23 प्रतिशत नीचे है. इसके अलावा केपीआर मिल का मौजूदा भाव 927 रुपये है और यह अपनी ऊंचाई से 33 फीसदी नीचे के आस-पास है. 

3. हेवी इंडस्ट्री

हेवी इंडस्ट्री यानि इंडस्ट्रियल सेक्टर के तहत आने वाले शेयर भी अपनी 52 सप्ताह की ऊंचाई से नीचे आकर खड़े हैं. बात करें अगर लार्सेन एंड टर्बो (L&T) कंपनी की तो यह शेयर अपनी ऊंचाई से 10 फीसदी नीचे आकर रुका है और फिलहाल 3932 के आस-पास के भाव पर खड़ा है. वहीं, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स 4601 के प्राइज पर आकर रुका हुआ है. इसके साथ ही बीईएल में भी गिरावट देखने को मिल रही है. 

4. फुट वियर

फुट वियर सेक्टर को भी इस समझौते से फायदा मिलने की उम्मीद है. लेकिन, मेट्रो ब्रांड्स और लिबर्टी शूज जैसे शेयर अपनी 52 सप्ताह की ऊंचाई से नीचे आकर खड़े हैं. वहीं, रिलेक्सो फुटवियर और बाटा के शेयर भी 35 से 40 प्रतिशत नीचे आकर रुके हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST

DC vs LSG: लखनऊ के ‘नवाबों’ से दिल्ली कैपिटल्स की जंग, हेड टू हेड में कौन आगे, कैसा रहेगा मौसम?

DC vs LSG Head To Head: 1 अप्रैल को ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स…

Last Updated: March 31, 2026 21:05:40 IST

Air India Flight: आसमान में फिर मची चीख-पुकार! एयर इंडिया विमान में उठा धुआं, पायलट की ‘Mayday’ कॉल और फिर…

बीच आसमान में प्लेन से निकला धुआं और पायलट की 'Mayday' कॉल! एयर इंडिया के…

Last Updated: March 31, 2026 20:38:56 IST

Funny Jokes: पृथ्वी गोल है… ये किसने साबित किया? पप्पू ने टीचर को दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…

Last Updated: March 31, 2026 20:23:43 IST