<
Categories: मनोरंजन

एक्ट्रेस दीप्ति सती ने वाटर लिली के बीच कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ ही शेयर किया बीटीएस

आज साउथ एक्ट्रेस दीप्ति सती अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने हाल ही में वाटर लिली से भरे तालाब में फोटोशूट कराया. इसकी फोटोज और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं.

Deepti Sati Birthday Special: एक्ट्रेस दीप्ति सती आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. वे एक अभिनेत्री होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं. फैंस उन्हें काफी पसंद भी करते हैं और उनकी फोटोज वीडियोज के साथ ही फिल्म्स के आने का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने खूबसूरत से फोटोशूट और वीडियो शूट को फैंस के साथ शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने वाटर लिली यानी कमल के फूलों से भरे तालाब में एक बेहद ग्लैमरस फोटोशूट कराया. लोगों ने इस पोटोशूट में उनकी तुलना देवी से की. फैंस ने कहा कि वे तालाब में कमल के फूलों के बीच घिरी देवी जैसी लग रही हैं. वहीं फैंस ने वीडियो के बीटीएस की डिमांड भी की, जिसे एक्ट्रेस ने स्वीकार किया और कुछ ही दिन बाद वीडियो का बीटीएस भी शेयर किया.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो

बता दें कि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे पहले जमीन पर खड़ी हुई, उसके बाद थोड़ा सा चलती हुई, फिर फूलों के पास खड़ी नजर आईं. इसके बाद वे बालों को झटकते हुए, एक बेंच पर लेटी हुई, फिर तालाब में नजाकत के साथ पानी से खेलती हुई दिखीं. इसके बाद वे कमल के फूलों और उनके पत्तों को नजाकत के साथ छूती दिखीं. इस दौरान उन्होंने कुछ फूलों के साथ भी वीडियो बनवाई. साफ शब्दों में कहा जाए, तो वे इस फोटो, वीडियोशूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं. 

वीडियो का कैप्शन

उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘वह भारी मन से बह रही थी, लेकिन नदी ने उसे भारीपन की जगह हल्कापन अपनाना सिखाया. नदी की गोद में, उसने अपने दुखों को बह जाने दिया और पाया कि खुशी शांत पानी में लहरों की तरह वापस आ रही है.’ वहीं फैंस ने इस वीडियो पर काफी कमेंट्स किए और उनकी जमकर तारीफ की. एक पैन ने कहा कि जब आपने फोटोशूट शेयर किया था, तब से हम आपकी इस वीडियो का इंतजार कर रहे थे. फैंस ने उन्हें ढेर सारी इमोजी भेजकर प्यार दिया. इस पोस्ट को 6 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं. 

बिहाइंड द सीन्स वीडियो

एक्ट्रेस ने पैंस की डिमांड पर वीडियो और फोटोशूट का बीटीएस भी फैंस के साथ शेयर किया है. उन्होंने बिहाइंड-द-सीन्स शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उन्हें बहुत सारे डीएम मिले थे, जिसमें शूट के बीटीएस की डिमांड की गई थी. ये रहा शूट का बीटीएस. इन फोटोज और वीडियोज को जोस चार्ल्स ने क्लिक किया है. इस दौरान उनकी स्टाइलिस्ट स्मिजी रहीं और मेकअप आर्टिस्ट जीजीश थे. 

साल 2012 में बनीं मिस केरल

बता दें कि दीप्ति सती ने साल 2012 में मिस केरल का खिताब जीती था. उन्होंने फिल्म नी-ना के साथ साल 2015 में डेब्यू किया था. वे कन्नड़, तमिल और तेलुगु सिनेमा में काम करती हैं. दीप्ति ने पुलिक्करन स्टारा, ड्राइविंग लाइसेंस, गोल्ड, ललितम सुंदरम, लवकुशा, सोलो जैसी फिल्मों में भी खास रोल निभाए हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST

Hyderabad News: मंदिर में पुजारी पर हुआ हमला, देवी की मूर्ति पर भी लाठी से किया प्रहार, Video Viral होने के बाद मचा बवाल

हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुजारी पर हमला…

Last Updated: October 3, 2026 13:06:19 IST

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST