इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Share Market Update Today 18 February 2022 शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी दिन भी गिरावट जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 105 अंक गिरकर 57,780 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35 अंकों की गिरावट के साथ 17265 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले सेंसेक्स आज सुबह 404 अंक नीचे 57,485 पर ओपन हुआ था। पहले घंटे में इसने 57,792 का ऊपरी स्तर बनाया। जबकि 17,236 पर खुला था और 17,219 का निचला तथा 17,285 का ऊपरी स्तर बनाया।
Share Market Update Today 18 February 2022
सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर बढ़त में और 18 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में मारुति, NTPC, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट हैं। वहीं निफ्टी के 50 शेयर्स में से 25 बढ़त में और 25 नीचे कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में विप्रो, टेक महिंद्रा, HDFC बैंक, HCL टेक, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस 1-1% तक गिरे हैं। आज निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में तेजी है। लेकिन बैंक, फाइनेंशियल और नेक्स्ट 50 इंडेक्स गिरावट में हैं। (Share Market Update Today)
बता दें कि वीरवार को अमेरिका के शेयर बाजर में भी भारी गिरावट हुई है। यूक्रेन और रूस के बीच हालात खराब होने से डाऊ जोन्स एक्सचेंज 1.78% गिरकर 34,312 पर आ गया। वहीं नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 2.88% फिसलकर 13,716 पर पहुंच गया। डाऊ जोंस में 30 नवंबर 2021 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई, वहीं नैस्डैक 3 फरवरी के बाद पहली बार इतने नीचे पहुंचा है।
Share Market Update Today 18 February 2022
Also Read : Share Market Tips For Beginners : बिगिनर्स के लिए शेयर मार्केट टिप्स
Connect With Us : Twitter | Facebook
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.