आमतौर पर भी क्रेडिट स्कोर को जरूरी माना जाता है. इसलिए कोशिश करें कि अपने सिबिल और क्रेडिट स्कोर को बढ़ाएं. अगर आप नहीं जानते कि क्रेडिट स्कोर कैसे बढ़ाया जाता है तो इस विषय में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं.
what is credit score: व्यक्ति का क्रेडिट काफी हद तक उसके द्वारा किए जाने वाले फाइनेंशियल लेनदेन पर भी निर्भर करता है. फाइनेंशियल क्रेडिट अच्छा रहना आपके लिए कई तरीकों से लाभकारी हो सकता है. जी हां, अगर आपका क्रेडिट या सिबिल स्कोर अच्छा है तो ऐसे में आपको आगे चलकर बैंक से लोन लेने EMI जारी कराने और किसी तरह की कागजी कार्यवाही कराने में कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. वहीं, अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है तो ऐसे में आपको लोन मिलने की प्रक्रिया में बाधा का सामना करना पड़ सकता है.
आमतौर पर भी क्रेडिट स्कोर को जरूरी माना जाता है. इसलिए कोशिश करें कि अपने सिबिल और क्रेडिट स्कोर को बढ़ाएं. अगर आप नहीं जानते कि क्रेडिट स्कोर कैसे बढ़ाया जाता है तो इस विषय में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं.
क्रेडिट स्कोर आमतौर पर एक संख्या है, जो आपके फाइनेंशियल स्टेटस को दर्शाती है. क्रेडिट स्कोर कहीं न कहीं यह बताता है कि आप लोन और बिल को कितने अच्छी तरीके से चुकाते हैं. जिसके आधार पर आपको सिबिल और क्रेडिट स्कोर घटता-बढ़ता रहता है. यह स्कोर आपके ट्रांसेक्शन रिकॉर्ड और लोन आदि पर तय किया जाता है. क्रेडिट स्कोर (CIBIL), इक्विफैक्स (Equifax), या सीआईएफ (CRIF) जैसे ब्यूरो द्वारा तय किया जाता है.
हममें से बहुत से लोग क्रेडिट और सिबिल स्कोर को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. बता दें कि यह दोनों स्कोर एक दूसरे से काफी अलग होते हैं. बात करें अगर क्रेडिट स्कोर की तो यह अगर 750 से ऊपर हो तो इसे एक अच्छा और डीसेंट स्कोर माना जाता है. आमतौर पर 700 से 749 के बीच आने वाली संख्या एक अच्छा स्कोर होती है. वहीं, अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से 900 के बीच है तो आपको किसी भी लोन या ईएमआई को अप्रूव कराने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा. हालांकि, यह आपके उपर भी निर्भर करता है कि आप इस स्कोर को कितना बढ़ा सकते हैं.
Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…
Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…
UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today 26 October 2026: ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी की…
Udta Teer Box Office Collection Day 3: फिल्म 'उड़ता तीर' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस…
Aaj ka Mausam: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बलिया, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी,…