Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों पर हैं. दिल्ली में कई घाट तैयार किए गए हैं. इस बीच दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने छठ की तैयारियों की जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है.
दिल्ली में छठ पूजा पर राजनीति
Delhi Politics: दिल्ली में छठ महापर्व की धूम है. अलग-अलग इलाकों में छठ पूजा के लिए घाटों को तैयार किया गया है. श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ इस पर्व को मना रहे हैं. इस बीच छठ पूजा को लेकर दिल्ली की राजनीति भी गरमा गई है. दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (AAP) की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए एक ऐसा तंज कसा, जो चर्चा में आ गया है.
कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वो बैन लगाकर बैठे थे, हम नैन बिछाकर बैठे हैं.’ साथ ही उन्होंने दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों की जानकारी भी दी.
वो बैन लगाकर बैठे थे हम नैन बिछाकर बैठे हैं आज दिल्ली में 1400 से ज्यादा घाटों पर भव्य छठ पूजा का आयोजन है CM @gupta_rekha जी भी सोनिया विहार में लाखों श्रद्धालुओं के साथ अर्घ्य अर्पित करेंगी केजरीवाल ने सालों तक यमुना में छठ पूजा पर बैन लगाकर रखा था आज दिल्ली सरकार पलकें बिछाकर श्रद्धालुओं का स्वागत कर रहीं हैं
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) November 15, 2026
कपिल मिश्रा ने बताया कि राजधानी में 1400 से ज्यादा घाटों पर भव्य तरीके से छठ महापर्व मनाया जा रहा है. इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी सोनिया विहार घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ छठ पूजा करेंगी और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी. मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है. उनके मुताबिक, इस बार छठ पूजा को लेकर बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं.
कपिल मिश्रा ने अपने पोस्ट में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने कई सालों तक यमुना में छठ पूजा करने पर रोक लगाए रखी थी. इसके उलट मौजूदा सरकार श्रद्धालुओं का स्वागत कर रही है. कपिल मिश्रा ने अपने एक अन्य पोस्ट में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने का श्रेय जनता के मतदान को दिया. उन्होंने लिखा कि दिल्ली के लोगों द्वारा सही वोट देने की वजह से ही यह संभव हो पाया है. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार छठ व्रतियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने के बजाय उनके साथ मिलकर इस महापर्व को मना रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि घाटों के निर्माण में राजनीतिक पहचान के बजाय लोगों की आस्था को प्राथमिकता दी जा रही है.
Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…
Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर…
Madurai Tanishq Showroom Robbery: मदुरई के Tanishq शोरूम से 31 करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले…
India U19 Celebration Video: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के…
Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में तेज रफ्तार सफेद कार ने सड़क किनारे…
Uttar-Pradesh News: सीतापुर के अमलोरा गांव में युवक दिलीप और शादीशुदा प्रेमिका रुचि के शव…