शार्क टैंक के 5वें सीजन में एक 13 साल के कंटेस्टेंट्स ने जजों का दिल जीत लिया है. उन्होंने कंटेस्टेंट को 60 लाख की डील दी. साथ ही उनके प्रोजेक्ट की काफी तारीफ भी की.
शार्क टैंक 5 में जयवर्धन त्यागी
Jaiwardhan Tyagi in Shark Tank 5: शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में एक 13 साल के बच्चे ने बड़े-बड़ों को टक्कर देते हुए ये साफ कर दिया है कि टैलेंट के लिए कोई उम्र नहीं होती. गाजियाबाद के जयवर्धन त्यागी ने जजों को इंप्रेस कर दिया. साथ ही उन्हें शॉक कर दिया. गाजियाबाद के बच्चे जयवर्धन त्यागी ने एआई स्टार्टअप, न्यूरापेक्साई को प्रेजेंट किया, जिसे देख सभी दंग रह गए. इस बच्चे ने नमिता थापर, विनीता सिंह, रितेश अग्रवाल और अमन गुप्ता के साथ ही कुणाल बहल को भी शुरुआत से ही प्रभावित किया.
जयवर्धन ने एक एआई असिस्टेंट न्यूरोपेक्साई को पेश किया, जिसे एक साल पहले ही शुरू किया गया था. ये एक मेडटेक प्लेटफॉर्म है. ये एमआरआई स्कैन, लैब रिपोर्ट, मेडिकल हिस्ट्री का विश्लेषण करके आसानी से रिपोर्ट बना सकता है. फिलहाल इसे यूजर्स मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं. जयवर्धन ने प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए 5 फीसदी इक्लिटी पर 60 लाख रुपए की डील मांगी. इससे कंपनी की कीमत 12 करोड़ रुपए हो गई.
जयवर्धन ने अपनी स्टोरी बताते हुए कहा कि बचपन से ही उन्हें शतरंज में इंट्रेस्ट था. पहले वे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने का सपना देखते थे. हालांकि बाद में उन्हें ब्लॉक कोडिंग में दिलचस्पी होने लगी. इससे वे कोडिंग और वेब डेवलपमेंट की ओर प्रेरित हुए. जयवर्धन ने बताया कि जब वो 10 साल का था, तो उन्होंने एक ऑल-इन-वन सोशल मीडिया वेबसाइट बनाने की कोशिश की. इसके बाद उन्होंने रॉकेट बनाने की कोशिश की लेकिन उन्हें उतनी टेक्निकल नॉलेज नहीं थी, जिसके कारण वो रॉकेट उड़ नहीं सका.
उन्होंने बताया कि उनके पिता एक मैथ प्रोफेसर हैं और इसके जरिए ही वे काम करने की कोशिश करते हैं. एक दोस्त के सुझाव के बाद उन्होंने न्यूरापेक्साई बनाया. इस जानकारी के बाद शार्क्स ने उनसे भविष्य की प्लानिंग के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि ये उनका स्कूल प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि इसके लिए उन्होंने जेईई की कोचिंग छोड़ दी थी. जयवर्धन ने बताया कि वो अपनी पढ़ाई को महत्व देते हैं. इससे ये फर्क नहीं पड़ता कि वे 13 साल के हैं या 21 साल के.
एआई मॉडल अभी शुरुआती फेज में है इसलिए कुणाल बहल ने इसमें निवेश करने से मना कर दिया. विनीता ने भी इसे निवेश के योग्य नहीं बताया. रितेश अग्रवाल ने भी निवेश करने से मना कर दिया. अमन गुप्ता ने बिना बातचीत के ही निवेश करने का फैसला किया.
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…