बिग बॉस 13 फेम और पंजाबी सिंगर व एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को विदेश में बैठे गैंगस्टर जीशान अख्तर ने धमकी दी है. साथ ही उनसे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की है. एक्ट्रेस को एक्सटॉर्शन कॉल के जरिए धमकी दी गई है.
हिमांशी खुराना को आया धमकी भरा कॉल
Himanshi Khurana: बिग बॉस 13 फेम और पंजाबी सिंगर वे एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है. ये कॉल गैंगस्टर जीशान अख्तर की तरफ से किया गया है. जानकारी के अनुसार, हिमांशी खुराना को धमकी दी गई है. इसके बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड में है और मामले की जांच कर रही है. मोहाली के एसपी सौरभ जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पंजाब के सोहाना थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ईमेल के माध्यम से एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को धमकी दी गई है. एफआईआर में गैंगस्टर जीशान अख्तर का नाम है, जो विदेश में बैठकर गैंग चलाता है.
हिमांशी खुराना को जो धमकी मिली है, उसमें कहा गया है कि एक्ट्रेस 10 करोड़ की फिरौती दें वरना उन्हें जान से मार दिया जाएगा. इस ईमेल के मिलने के बाद एक्ट्रेस ने पंजाब पुलिस को इसकी शिकायत दी. पुलिस ने जांच के लिए उस ईमेल को रिकवर कर लिया है. साथ ही पुलिस ने शिकायत मिलते ही एक्ट्रेस की सुरक्षा बढ़ा दी है. एक्ट्रेस ने बताया कि शुक्रवार से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी भरे ईमेल मिल रहे थे. साथ ही कुछ ऑडियो मैसेज भी भेजे गए थे. इन मैसेज में उनसे 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई थी.
बता दें कि गैंगस्टर जीशान अख्तर का नाम पहले भी कई बड़े आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है. जीशान अख्तर बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में वांटेड है. वहीं एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से पहले बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर रणवीर सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. बता दें कि गैंगस्टर जीशान अख्तर को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि एक्ट्रेस हिमांशी खुराना पंजाबी इंडस्ट्र्री का एक बड़ा चेहरा हैं. वे सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन में नजर आई थीं, जहां उन्हें पहचान मिली. इस सीजन में वे सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और आसिम रियाज के साथ नजर आई थीं. आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के बीच रिश्ता भी यहीं से शुरू हुआ था. हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…