<
Categories: बिज़नेस

500 करोड़ में अल्ट्रा- लग्जरी Flat! जानें कहां होगी इस भव्य प्रोजेक्ट की शुरुआत

500 Crore Rupees Flats: आज हम आपको एक ऐसे अपार्टमेंट के बारे में बताने वाले है जो 500 करोड़ की कीमत का बनने वाला है.

Ultra-Luxury Apartments: भारतीय रियल एस्टेट बाजार में अब अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट ने एक नया मील का पत्थर पार कर लिया है. हाल ही में, 100 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत वाले फ्लैट की बिक्री की खबर ने बाजार में हलचल मचा दी थी. लेकिन अब, सनटेक रियल्टी ऐसे अपार्टमेंट्स लॉन्च करने जा रही है जिनकी कीमत 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि 100 करोड़ रुपये अब अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट के लिए एंट्री-लेवल मानक बन गया है. वहीं 500 करोड़ रुपये की कीमत भारतीय प्रॉपर्टी बाजार को वैश्विक सुपर-लग्जरी वर्ग में शामिल करवा सकती है.

सनटेक रियल्टी का नया ब्रांड

सनटेक रियल्टी ने अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट में कदम रखने के लिए एक नया ब्रांड ‘एमांस’ (Emaance) लॉन्च किया है. कंपनी के CMD कमल खेतान के अनुसार, यह नाम दो शब्दों ‘Immense’ और ‘Indulgence’ को मिलाकर बनाया गया है, जो इस प्रोजेक्ट की भव्यता और विलासिता को दर्शाता है. ‘एमांस’ ब्रांड के तहत, ये प्रोजेक्ट्स केवल आमंत्रण पर आधारित (‘by-invite-only’) होंगे। इन अपार्टमेंट्स की कीमत100 करोड़ रुपये से शुरू होकर 500 करोड़ रुपये तक हो सकती है.

मुंबई और दुबई में दो भव्य प्रोजेक्ट्स

सनटेक रियल्टी अगले साल जून तक मुंबई और दुबई में दो नए अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने की योजना बना रही है. मुंबई में यह प्रोजेक्ट नीपेनसी रोड पर विकसित होगा, जबकि दुबई में यह डाउनटाउन और बुर्ज खलीफा कम्युनिटी में बनाया जाएगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि दुबई का यह प्रोजेक्ट सनटेक रियल्टी का भारत के बाहर पहला प्रोजेक्ट होगा. खेतान ने बताया कि दोनों प्रोजेक्ट्स का सकल विकास मूल्य (Gross Development Value) लगभग 20,000 करोड़ रुपये होगा.

भारतीय प्रॉपर्टी बाजार में नई दिशा

इस पहल के साथ, भारतीय रियल एस्टेट बाजार वैश्विक स्तर पर अल्ट्रा-लग्जरी रियल एस्टेट प्रतियोगिता में शामिल हो रहा है. 100 करोड़ रुपये की कीमत अब सामान्य शुरुआत मानी जा रही है, और 500 करोड़ रुपये के नए बेंचमार्क के साथ यह सेगमेंट उच्चतम स्तर की विलासिता और प्रीमियम जीवनशैली को पेश करेगा.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:15:13 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST

SSC Admit Card 2026 Released: एसएससी जेईई टियर II एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें फटाफट डाउनलोड

SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II…

Last Updated: April 6, 2026 11:06:50 IST

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST