Live TV
Search
Home > बिज़नेस > दिसंबर में IPO की होगी धूम, 6 कंपनियां जुटाएंगी ₹12,000 करोड़, निवेशकों के लिए खुल सकते हैं कमाई के मौके

दिसंबर में IPO की होगी धूम, 6 कंपनियां जुटाएंगी ₹12,000 करोड़, निवेशकों के लिए खुल सकते हैं कमाई के मौके

दिसंबर में Cult.fit और OYO समेत 6 कंपनियां IPO से ₹12,000 करोड़ तक जुटा सकती हैं. जानिए फ्रेश इश्यू, OFS और निवेशकों के लिए क्या है खास.

Written By:
Published: November 19, 2026 11:38:34 IST
Last Updated: November 19, 2026 11:38:34 IST

Mobile Ads 1x1

December IPO:  शेयर बाजार में दिसंबर के दौरान IPO की हलचल तेज हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छह कंपनियां मिलकर करीब 10,000 से 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं. इस प्रस्तावित IPO लिस्ट में फिटनेस, हॉस्पिटैलिटी, फूड सर्विस और बेबी केयर जैसे अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. इनमें Cult.fit, PRISM (OYO), Foodlink F&B Holdings, Jerai Fitness, Swara Baby Products और Nobel Hygiene के नाम प्रमुख हैं. हालांकि, इन कंपनियों के इश्यू साइज और लिस्टिंग की तारीखों में बदलाव संभव है.

खास बात यह है कि इन IPO के जरिए जुटाई जाने वाली पूरी रकम कंपनियों के कारोबार में नहीं जाएगी. कुछ कंपनियां नए शेयर जारी करके पूंजी जुटाएंगी, जबकि कुछ मौजूदा निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी बेचने का मौका देंगी.

Fresh Issue और OFS में क्या है अंतर?

IPO में कंपनियां मुख्य रूप से दो तरीकों से पैसा जुटाती हैं. पहला फ्रेश इश्यू और दूसरा ऑफर फॉर सेल (OFS). फ्रेश इश्यू के तहत कंपनी नए शेयर जारी करती है और इससे मिलने वाला पैसा सीधे कंपनी के खाते में जाता है. इस रकम का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने, कर्ज चुकाने या दूसरी जरूरतों के लिए किया जा सकता है.

वहीं, OFS में कंपनी के पुराने निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचते हैं. इससे मिलने वाली रकम कंपनी को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले निवेशकों को मिलती है. प्रस्तावित IPO में Jerai Fitness का इश्यू पूरी तरह OFS आधारित है. यानी इस IPO से कंपनी को नई पूंजी नहीं मिलेगी.

Cult.fit और OYO पर रहेगी बाजार की नजर

इस लिस्ट में फिटनेस प्लेटफॉर्म Cult.fit और OYO की पैरेंट कंपनी PRISM निवेशकों के लिए खास आकर्षण हो सकती हैं. Cult.fit ने FY26 में 1,720.6 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि कंपनी को 251.9 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ. हालांकि, पिछले दो वर्षों में कंपनी का घाटा कम हुआ है और FY26 में इसका एडजस्टेड EBITDA पॉजिटिव रहा.

दूसरी ओर, PRISM (OYO) ने अपने प्रस्तावित फ्रेश इश्यू का आकार घटाकर 3,350 करोड़ रुपये कर दिया है, जो पहले 6,650 करोड़ रुपये था. कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में सुधार के बीच निवेशकों की नजर इसके कारोबार की स्थिरता और मुनाफे पर होगी.

इन कंपनियों के IPO पर भी नजर

Foodlink F&B Holdings भी शेयर बाजार से 160 करोड़ रुपये का फ्रेश कैपिटल जुटाने की योजना बना रही है. इसके अलावा मौजूदा निवेशक OFS के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

Swara Baby Products का प्रस्तावित IPO 500 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 500 करोड़ रुपये के OFS का होगा. वहीं, Nobel Hygiene 150 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाने के साथ मौजूदा निवेशकों को भी हिस्सेदारी बेचने का मौका देगी.

निवेश से पहले किन बातों पर दें ध्यान?

दिसंबर में IPO की बढ़ती गतिविधियां निवेशकों को नए अवसर दे सकती हैं, लेकिन सिर्फ बड़े इश्यू साइज को देखकर निवेश का फैसला करना सही नहीं होगा. निवेशकों को कंपनी की कमाई, मुनाफा, कर्ज, वैल्यूएशन और IPO से मिलने वाली रकम के इस्तेमाल को समझना चाहिए. खासतौर पर फ्रेश इश्यू और OFS का अनुपात देखना जरूरी है, क्योंकि इससे पता चलता है कि निवेशकों का पैसा कंपनी के कारोबार में जाएगा या पुराने शेयरधारकों को मिलेगा.

यह भी पढ़ें:  UPI से पेमेंट करना कारोबारियों को पड़ेगा महंगा? हर बिजनेस ट्रांजैक्शन पर लग सकता है ₹5 चार्ज

MORE NEWS