Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > MP Crime News: बहन के ससुराल वालों ने बीच सड़क पर कर दी भाई की हत्या! मंजर देखकर हर कोई हैरान, आरोपी अब भी फरार

MP Crime News: बहन के ससुराल वालों ने बीच सड़क पर कर दी भाई की हत्या! मंजर देखकर हर कोई हैरान, आरोपी अब भी फरार

MP Crime News: हरदा के गोदड़ी गांव में पुरानी रंजिश में मिस्त्री राकेश यादव की हत्या कर दी गई. आरोप बहन के ससुराल वालों पर है. इस मामल में पुलिस जांच कर रही है.

Written By:
Published: November 19, 2026 09:03:49 IST
Last Updated: November 19, 2026 09:03:49 IST

Mobile Ads 1x1

MP Crime News: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पुरानी रंजिश के चलते एक 45 साल के युवक की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना टिमरनी थाना क्षेत्र के गोदड़ी गांव की है. मृतक का नाम राकेश यादव था. वह मिस्त्री का काम करते थे. बताया जा रहा है कि राकेश काम से लौट रहे थे. तभी गांव के ही लाल सिंह और उसके बेटे जितेंद्र सिंह ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उन पर हमला कर दिया. हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए.

परिवार ने क्या बताया?

मृतक के भाई मोहन यादव ने बताया कि आरोपियों से उनके परिवार की पुरानी दुश्मनी चल रही है. मोहन ने कहा, ‘हमारी बहन की शादी आरोपी के घर में हुई थी. पहले हमारी बहन को परेशान किया गया, फिर जीजा को भी घर से निकाल दिया गया. इसी को लेकर हमने केस किया था. उसी रंजिश में आज हमारे भाई पर हमला किया गया.’

समय पर नहीं मिली एंबुलेंस

परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन कोई समय पर नहीं पहुंचा. परिजनों ने बताया कि काफी देर तक इंतजार करने के बाद वे खुद अपनी गाड़ी से राकेश को अस्पताल ले गए. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस क्या कर रही है?

मौके पर पहुंची टिमरनी पुलिस ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद चल रहा है. परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है. जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी.

ये भी पढ़ें: प्रेम संबंध खत्म करना चाहती थी महिला हेड कांस्टेबल, ASI ने नहीं मानी बात तो रची खौफनाक साजिश; कार में जला दी लाश

पुलिस पर उठ रहे सवाल

घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि आरोपियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए. अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं.

ये भी पढ़ें: लाइब्रेरी में हुआ प्यार, फिर पति की हत्या के लिए प्रेमी को दी 6 लाख की सुपारी, मुस्कान की मां निकली लखनऊ की आशी

MORE NEWS