<
Categories: बिज़नेस

8th Pay Commission Salary Pension Hike: DA-DR और बेसिक सैलरी को लेकर कोई कन्फ्यूजन है तो फटाफट कर लें दूर

8th Pay Commission Update: केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि 8वें वेतनमान में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को बेसिक-पे में मर्जर नहीं किया जाएगा.

8th Pay Commission Salary Pension Hike: देशभर के करीब 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का सीधा-सीधा फायदा होगा. पे कमीशन के लागू होने का इंतजार अभी से शुरू हो गया है. साथ ही इसकी भी गणना केंद्रीय कर्मचारियों ने शुरू कर दी है कि उनकी सैलरी में कितना इजाफा होगा? पेंशनर्स ने भी अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि उन्हें कितना लाभ मिलेगा? यहां हम बताएंगे कि 8वें वेतन आयोग में क्या डीए मर्जर किया जाएगा या नहीं और इससे सैलरी पर क्या असर पड़ेगा. 

टर्म ऑफ रेफरेंस को मिली मंजूरी

यहां पर बता दें कि केंद्र सरकार ने नवंबर, 2025 की शुरुआत में ही 8वें वेतन आयोग का गठन कर दिया था. अगली कड़ी में केंद्र ने अब टर्म ऑफ रेफरेंस को मंजूरी दे दी है. आयोग द्वारा रिपोर्ट पेश करने के बाद इसे लागू किया जा सकता है. यही वजह है कि केंद्र कर्मचारियों और पेंशनर्स को वेतन आयोग की रिपोर्ट का इंतजार है. जानकारों का कहना है कि वेतन आयोग को पूरी तरह से लागू होने में करीब 2 साल तक का वक्त लगेगा. 

मूल वेतन में समाहित होगा DA

केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू करने की दिशा में अहम जानकारी दी है. संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार ने खुद जानकारी दी है कि 8वें वेतन आयोग के अंतर्गत महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. बताया गया है कि DA-DR मूल वेतन में ही मर्ज (Basic Pay Merger) होगा. कर्मचारी संघ काफी पहले से ही मूल वेतन के साथ 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते के विलय की मांग की मांग कर रहा था, लेकिन अब लाखों कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है.  

DA-बेसिक पे के मर्ज होने पर क्या होता?

केंद्र सरकार अगर DA-DR मूल वेतन में ही मर्ज (Basic Pay Merger) करती तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा. जानकारों का कहना है कि DA को अगर बेसिक पे (Basic Pay) में जोड़ा जाता तो कर्मचारियों के मूल वेतन में इजाफा हो जाता. इसका असर जीपीएफ (Government Provident Fund) के साथ-साथ ग्रेच्युटी, पेंशन और अन्य भत्तों पर भी पड़ता. कुल मिलाकर कुछ वर्षों के बाद कर्मचारियों को रिटायरमेंट बेनिफिट्स और पेंशन में अच्छा खासा फायदा मिलता है. यहां पर बता दें कि  जीपीएफ, पेंशन और डीए में सरकार अपनी ओर से योगदान देती है. ऐसे में इसका असर राजस्व पर पड़ता है. 

क्या होता है DA-Basic Pay?

महंगाई भत्ते और बेसिक पे में बढ़ोतरी का असर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ता है. DA बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होता है तो पेशनर्श की राशि भी बढ़ती है. सामान्य तौर पर बेसिक पे में प्रमोशन के चलते इजाफा होता है, जबकि DA में दो बार इजाफा होता है. बेसिक पे दरअसल, केंद्रीय कर्मचारी का मूल वेतन है. इसी पर भत्ते और अन्य कटौतियां निर्भर हैं. बेसिक पे को आधार मानकर ही डीए, एचआरए (House Rent Allowance), जीपीएफ (Government Provident Fund) और ग्रेच्युटी तय होती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 8वां वेतन आयोग वर्ष 2026 के आखिरी महीनों या फिर 2027 की शुरुआत में लागू हो सकता है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST