Bhojpur religious conversion: बिहार के भोजपुर जिले में धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात सामने आने के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला है. पानी वाले बाबा नामक शख्स पर इलाज के बहाने धर्मांतरण का आरोप लगा है.
आरा में धर्म परिवर्तन
Bhojpur religious conversion: बिहार के भोजपुर जिले में धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात सामने आने के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला है. मामला आरा के बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, पकड़िया टोला और बिंद टोली इलाके में माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया जब एक व्यक्ति पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि झाड़ फूंक और पानी से इलाज के नाम पर लोगों को दूसरे धर्म की ओर प्रेरित कर रहा था.
उक्त शख्स को इलाके में पानी वाले बाबा के नाम से जाना जा रहा है. इस मामले पर गांव के कुछ लोगों का कहना है कि वह नेपाल से धार्मिक पुस्तकें साथ में लाया था. लोगों के अनुसार, वह धर्म परिवर्तन की बातें करता रहता था. गांव में इस बात की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई. कुछ सामाजिक संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भी इसकी सूचना दी गई. फिर क्या था, देखते ही देखते गांव में लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया और जमकर हंगामा हुआ. बवाल मचते देख पुलिस को जानकारी दी गई.
शख्स को पानी वाले बाबा के नाम से पहचाना जाता है. लोगों का कहना था कि महादलित टोली के भोले भाले लोगों को इलाज और चमत्कार के नाम पर गुमराह किया जा रहा है. हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि वह व्यक्ति केवल पानी के माध्यम से इलाज कर रहा था. इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस से महिलाओं की नोकझोंक भी हुई.
फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि संबंधित शख्स मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और ईसाई धर्म से जुड़ा हुआ है. पुलिस जब उस शख्स को अपने साथ ले जाने लगी तो महिलाओं में नाराजगी छा गई और पुलिस से उनकी हल्की धक्का-मुक्की हुई और शख्स को छुड़ा लिया गया. मामला आउट ऑफ कंट्रोल होते देख पुलिस वहां से निकल गई.
जब इस मामले को मीडिया में चलाया गया तो भोजपुर पुलिस एक्टिव हुई. एसपी के निर्देश पर SDOP सदर 2 रंजीत कुमार सिंह खुद उस जगह पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की. पूरे मामले की जांच करने के बाद अधिकारी ने बताया कि अभी तक फिलहाल ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला जिससे कि धर्म परिवर्तन के बारे में कहा जाए. एसडीओपी ने कहा कि पानी बाबा नामक शख्स इलाज के मकसद से गांव में पहुंचा था और महिलाओं ने भी उसके पक्ष में बयान दिए.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…