Gratuity Limit: 8वें वेतन आयोग के बाद अब मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को एक और खुशखबरी देते हुए. ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ा कर 25 लाख रुपये कर दी है.
Central Government Employees Gratuity Limit
क्या है ग्रेच्युटी?
ग्रेच्युटी दरअसल एक प्रकार का रिटायरमेंट बेनिफिट (Retirement Benefit) है, जो किसी कर्मचारी को उसकी दीर्घकालिक सेवा के बदले दिया जाता है. यह रकम नौकरी छोड़ने या सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त दी जाती है. सरकार की नई घोषणा के बाद अब अधिकतम ग्रेच्युटी 25 लाख रुपये तक मिल सकेगी, जो पहले 20 लाख रुपये थी.
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन आने वाले पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने हाल ही में एक स्पष्टीकरण जारी किया है. इसके अनुसार, यह बढ़ी हुई सीमा केवल उन्हीं केंद्रीय सरकारी सिविल कर्मचारियों पर लागू होगी जो निम्नलिखित नियमों के तहत आते हैं –
सरल शब्दों में कहें तो यदि कोई कर्मचारी इन दो नियमों के तहत आता है, तो उसे 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा।
इन संस्थानों के अपने अलग-अलग सेवा नियम हैं, इसलिए उन पर यह नया प्रावधान लागू नहीं होगा. ऐसे कर्मचारी अपने-अपने विभाग या मंत्रालय से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि उनके लिए कौन-से नियम लागू हैं.
दरअसल, यह पूरा मामला 30 मई 2024 को जारी किए गए एक ऑफिस मेमोरेंडम (Office Memorandum) से जुड़ा है, जिसमें ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया था. अब DoPPW ने इस पर विस्तार से स्पष्ट किया है कि यह फैसला केवल सेंट्रल सिविल सर्विसेज के दायरे में आने वाले कर्मचारियों के लिए ही है.
सेवानिवृत्ति के समय ग्रेच्युटी एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनती है. मौजूदा दौर में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत को देखते हुए 25 लाख रुपये की सीमा कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा देगी. यह कदम उन सरकारी कर्मचारियों के लिए खास राहत लेकर आया है जो कई दशकों से केंद्र सरकार की सेवाओं में कार्यरत हैं.
UP Election 2027: यह नया रिविज़न अप्रैल में उत्तर प्रदेश में पूरी हुई SIR प्रक्रिया…
Qazi Touqeer Arishfa Khan Fight: बिग बॉस 20 में बाप-बेटी कहे जाने वाले काजी तौकीर…
IND VS WI T20: टी 20 सीरीज़ में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे, जिन्होंने…
Silver Rate Today 5 Oct 2026: चांदी खरीदने वालों के लिए आज के ताजा भाव…
Alien Star Influencer: चूरू के 'एलियन स्टार' मोती मेघवाल मां के साथ दुबई पहुंचे. वायरल…
Gold Price Today 5 October 2026: आज सुबह करीब 9:05 बजे MCX पर 5 नवंबर…