<
Categories: देश

कल Chhath Puja का आखिरी दिन, जानें किन राज्यों में रहेंगी स्कूलों की छुट्टियां

Chhath Puja School Holiday: कल उगते हुए सूर्य के साथ ही छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा, ऐसे में पहले जान लें की किन राज्यों में कल स्कूलों की छुट्टियां रहेगी.

Chhath Puja 2025 School Holiday: भारत में लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा का कल आखिरी दिन है, आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, वहीं कल यानी 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पारण यानी पर्व संपन्न हो जाएगा. इस बार चूंकि छठ पूजा का समय सप्ताहांत और अक्टूबर महीने के अंतिम शनिवार-रविवार के साथ मेल खा रहा है. ऐसे में काफी लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि कल किन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे.

बिहार 

छठ पूजा का सबसे अधिक उत्साह बिहार में देखने को मिलता है. यहां इस पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व दोनों ही अत्यधिक है. बिहार सरकार ने छठ पूजा को लेकर 29 अक्टूबर 2025 तक स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है. राज्य में छुट्टियां 18 अक्टूबर से ही शुरू हो गई थीं, जो दिवाली और छठ दोनों त्योहारों को कवर करती हैं. इस अवधि में सभी सरकारी, निजी स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे.

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में भी छठ पूजा का रंग देखने लायक होता है. यहां बिहार और पूर्वी यूपी के लाखों लोग यमुना घाटों पर अर्घ्य देने पहुंचते हैं. इस अवसर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. हालांकि, 28 अक्टूबर को अधिकांश स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे. कुछ निजी स्कूलों ने अपने स्तर पर एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी देने का निर्णय लिया है, ताकि छात्र-छात्राएं छठ पूजा में भाग ले सकें.

 

पूर्वी उत्तर प्रदेश 

वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, देवरिया, बलिया और कुशीनगर जैसे जिलों में छठ पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है. हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अब तक राज्यव्यापी स्कूल अवकाश की कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं जारी की गई है. कई जिलों में स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन समितियां स्वयं छुट्टी घोषित कर सकती हैं. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल जाने से पहले अपने विद्यालय का नोटिस या वेबसाइट अवश्य चेक कर लें.

झारखंड

बिहार की तरह झारखंड में भी छठ पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है. राज्य सरकार ने 27 अक्टूबर (सोमवार) को छठ पर्व के अवसर पर सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है. कई जिलों जैसे रांची, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में घाटों पर व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, इसलिए स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

पश्चिम बंगाल

बिहार और झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाती है. बंगाल सरकार ने 27 और 28 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा के अवसर पर स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी की घोषणा की है. इसके अलावा, 31 अक्टूबर को जगद्धात्री पूजा के लिए भी एक और अवकाश रहेगा. कोलकाता, आसनसोल और दार्जिलिंग जैसे शहरों में छठ पर्व को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 11:48:20 IST

World Strongest Alcohol: बीयर-व्हिस्की छोड़िए, ये है दुनिया की सबसे नशीली शराब, 50,60 नहीं इतने % होता है अल्कोहल; जान पकड़ लेंगे माथा

World Strongest Alcohol: ज़्यादातर कमर्शियल बीयर में लगभग 4-8 परसेंट अल्कोहल होता है, और वाइन…

Last Updated: October 26, 2026 11:40:52 IST

Delhi Jagriti Mishra Case: कौन हैं जागृति मिश्रा? 70 लाख के पशु शेल्टर पर चला बुलडोजर, CM रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश

Delhi Jagriti Mishra Case: दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के शेल्टर पर बुलडोजर…

Last Updated: October 26, 2026 11:30:52 IST

Rahul Gandhi Convoy Accident: बाल-बाल बचे राहुल गांधी, काफिले की 5 कारों का एक्सीडेंट! UP एक्सप्रेसवे पर मचा हड़कंप

Rahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां कांग्रेस नेता राहुल…

Last Updated: October 26, 2026 11:27:02 IST