<
Categories: देश

Weather: उत्तर भारत में आसमान से बरसेगी ‘आफत’, दक्षिण-पूर्वोत्तर राज्यों में होगी बरसात; नोट करें कहां चलेगी आंधी

Today Weather News 14 April 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. कहीं बारिश और आंधी की संभावना है तो कई इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ लू का असर तेज हो सकता है. दक्षिण भारत में बारिश होने की संभावना है.

Today Weather News 14 April 2026: जहां एक ओर दक्षिण भारत में प्री-मॉनसून एक्टिव हो चुका है और बारिश का सिलसिला शुरू है तो उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने लगी है. उत्तर-पूर्वी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश तो महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है. आने वाले दिनों में इन राज्यों में तेज धूप के साथ लू चलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. कुल मिलाकर पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल गया है. देशभर में सक्रिय मौसमी गतिविधियों के चलते कहीं बादल बरसेंगे तो कहीं गर्मी के साथ तपिश बढ़ेगी.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में राजस्थान से सटे क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है. इसके अलावा  बिहार-यूपी और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी चक्रवाती परिसंचरण के चलते देश के कई राज्यों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. IMD के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह उत्तर भारत में गर्मी के साथ गर्म हवाओं का भी प्रकोप देखने को मिलता है. इसके अलावा मध्य भारत और पूर्वी भारत में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है. 14 अप्रैल 2026 से मध्य भारत के कई हिस्सों में लू (हीटवेव) चलने का भी अलर्ट है.

किन राज्यों में होगी बारिश?

पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में मंगलवार ( 14 अप्रैल, 2026) बारिश होगी. इसके अलावा 18 और 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में मौसम बदलेगा, जिसके बाद 17 से 19 अप्रैल के बीच बारिश और तेज हवाएं लोगों के लिए परेशानी बनेंगीं. 

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम

दक्षिणी तमिलनाडु में प्री-मॉनसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक,  मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को तमिलनाडु के कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली जिलों के अलावा दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में धीमी से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. वहीं, तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है. पुदुचेरी में भी मौसम शुष्क रहेगा.

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गर्मी करेगी परेशान

देश की राजधानी दिल्ली में 14 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है. तेज धूप के साथ गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से 20 डिग्री  जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिल्ली की ही तरह ही पंजाब और हरियाणा में भी पूरे सप्ताह मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. इस दौरान तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी का असर तेज होता जाएगा. दिल्ली समेत दोनों राज्यों में तेज गर्म हवाएं लू का एहसास कराएंगीं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Old gold jewellery: क्या ज्वेलर जांच के दौरान निकाल लेता है सोना? जानें गहने का वजन और शुद्धता जांचने का तरीका

: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…

Last Updated: October 18, 2026 15:57:23 IST

Gwalior Accident: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, हटाए गए SP; 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड;परिवारों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की मदद

Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…

Last Updated: October 18, 2026 15:39:13 IST

Beed Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; इलाके में मचा हड़कंप

Maharashtra Beed Accident: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे से इलाके…

Last Updated: October 18, 2026 15:30:43 IST

Noida Viral Video: कार के बोनट पर लटके रहे 2 लड़के, तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाता रहा कैब ड्राइवर; वीडियो वायरल

Noida Viral Video: नोएडा के सेक्टर 18 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: October 18, 2026 14:54:28 IST

‘दो बहनें और एक जीजा…’, ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत की क्या है वजह? वॉइस नोट से खुले कई राज

Greater Noida Family Murder Case: रविवार को इस मामले ने एक और मोड़ ले लिया…

Last Updated: October 18, 2026 13:55:59 IST