Maatrubhumi Trailer Release: सलमान खान की अपकमिंग देशभक्ति वाली युद्ध-ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. भाईजान के फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. अपूर्व लखिया के डायरेक्शन और सलमान खान फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं सलमान खान के फैंस ट्रेलर में भाईजान की एक्टिंग देखकर फूले नहीं समा रहे हैं.
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की कहानी 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है. सलमान खान भारतीय सेना के एक अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं. कहा जा रहा है कि सलमान खान का किरदार ये कहानी कर्नल बिकुमल्ला संतोष से प्रेरित है.
पत्नी बनीं चित्रांगदा सिंह
फिल्म भारत और चीन के टकराव पर आधारित है. उसमें लड़ने वाले सैनिकों के आसपास की घटनाओं को दिखाती है. इस फिल्म में सलमान खान की पत्नी का किरदार चित्रांगदा सिंह ने निभाया है. साथ ही प्रशांत तमांग भी फिल्म का हिस्सा हैं.
Aaj release karoon ya kal ? Jo kal kare so aaj kar, Jo aaj kare so ab.Enjoy the trailer….. #MaatrubhumiTrailer out now @IChitrangda @LakhiaApoorva #ZeynShaw #AbhishrriSen @JasonThamIndia @TheAnkurBhatia #HarshilShah #HeeraSohal #VipinBhardwaj @TanyaDesai4 #HimeshReshammiya @meetbros @SKFilmsOfficial @SKF_Music @RaviBasrur @cchintanshaah @ShamiraahN @editormayuresh
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 10, 2026
कैसा है ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर?
बता दें कि मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज किया गया है. ये ट्रेलर करीब 4 मिनट 35 सेकंड का है. इसे देखकर फैंस फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. ट्रेलर की शुरुआत सलमान खान के डायलॉग से होती है. बैकग्राउंड में दमदार आवाज और भारत-चीन की सीमा पर अटैक की झलकियां लोगों को भावुक कर देती हैं. इसके बाद कुछ डायल़ॉग्स हैं और फिर पहाड़ी विहार टाइगर बटालियान और चीनी सैनिकों के बीच की झड़प दिखाई गई है. एक्शन के साथ ही उनका रोमांटिक अंदाज भी दिखाया गया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
फैंस तारीफों के बांध रहे पुल
ट्रेलर देखकर लोगों जमकर तारीफें कर रहे हैं. एक ने लिखा कि इंडियन आर्मी ड्रेस में सलमान खान से बेस्ट अब तक कोई नजर नहीं आया. एक ने लिखा कि भाईजान फौजी लुक में छा गए हैं. वहीं एक ने उनके लुक की तारीफ की. एक यूजर ने उन्हें रोमांस का किंग तक बता दिया. एक यूजर ने उनके एक्शन और डालॉग डिलीवरी की तारीफों के पुल बांधे.
ये भी पढ़ें: Yash Vs Ranbir Kapoor: राम या रावण…कौन है ज्यादा अमीर? रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा मालामाल; जानें नेटवर्थ