Ayushman Card Yojana: आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल लोगों को 5 साल तक का मुफ्त इलाज मिलता है. आप भी आनलाइन आयुष्मान कार्ड के लिए घर बैठकर आराम से अप्लाई कर सकते हैं. आइए बताते हैं हम आपको इसका पूरा प्रोसेस?
Ayushman Card Scheme: भारत में 70 फीसदी से ज्यादा लोगों के पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है. आज के समय में स्वास्थ्य बीमा सबसे ज्यादा जरुरी हो गया है. क्योंकि बिमारी में लाखों रुपये खर्च होते हैं, जिसका पूरा भार परिवार को उठाना पड़ता है. परिवार आर्थिक रूप से टूट जाता है. लोग इलाज के लिए तो अपनी जमीन और गहने तक बेच देते हैं. इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना लॉन्च की. केंद्र सरकार के आयुष्मान कार्ड कैंपेन के तहत हर राज्य में आयुष्मान कार्ड बनाए गए.
इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का बीमा लोगों को दिया जाता है. आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में अब तक 34.7 करोड़ कार्ड बनाए जा चुके हैं. साथ ही इस योजना के तहत मार्च- 2025 तक कुल 9.19 करोड़ इलाज कराए गए. इस योजना की शुरुआत साल 2018 में हुई थी.
आप ऑनलाइन कार्ड घर बैठे बनवा सकते हैं. सरकारी स्कीम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत यह योजना चलाई जाती है. इस उद्देश्य का घर गरीब और कमजोर परिवारों को मंहगे इलाज के बोझ को कम करना है. यह योजना साल 2018 में शुरु की गई थी. यह योजना देशभर के करोड़ों लोग का इलाज का बोझ कम करता है. हर पात्र परिवार को 5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक इलाज फ्री मिलता है. इस कैशलेस स्वास्थ्य बीमा में भीर बीमारियां, अस्पताल में भर्ती और पोस्ट-ऑपरेशन तक का खर्चा शामिल है. मरीज को अच्छी सुविधा पाने के लिए अब अपनी जेब से खर्च नहीं देना पड़ता है.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…