<
Categories: देश

कोड वर्ड या कुछ और… क्या है पुतिन के विमान पर लिखा РОССИЯ का मतलब? जानें पूरा जानकारी यहां

What Does POCCNR Mean: रूस के राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर की शाम को भारत पहुंचे. यहां पीएम मोदी खुद उनका स्वागत करने पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे. इस दौरान पुतिन के विमान और उस पर लिखे POCCNR ने सबसे ध्यान अपनी तरफ खींचा.

What Does POCCNR Mean: भारत और रुस (India – Russia) की दोस्ती सालों पुरानी है. कई मौके पर दोनों देश एक दूसरे के साथ खुलकर खड़े नजर आए हैं. पुतिन और मोदी के बीच की दोस्ती भी किसी से छुपी नहीं है. रुस ने कई युद्ध में भारत का साथ दिया है. पीएम मोदी कई बार रुस की यात्रा कर चुके हैं. पुतिन कई बार भारत का दौरा कर चुके हैं. हर बार उनका दौरा बेहद खास और महत्वपूर्ण रहता है. इस बार भी पुतिन की ये यात्रा काफी अहम है. इस दौरे पर दुनियाभर की निगाहें टिकीं हुई हैं. 

पुतिन ने रखा भारत की धरती पर कदम

4 दिसंबर की अंधेरी शाम में जब पुतिन का विभान भारत की धरती पर उतरा तो सभी की सांसे थम गई. पुतिन के स्वागत में रेड कार्पेट बिथाया गया और पीएम मोदी नीचे खड़े पुतिन का इंतजार कर रहे थे. पुतिन जैसे ही बाहर निकले वह सीधा पीएम मोदी के गले मिले और फिर सबसे मुलाकात के बाद वह उन्हीं के साथ सफेद कार में रवाना हो गए. व्लादिमीर पुतिन दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं की लिस्ट में शुमार हैं. उनकी मौजूदगी हमेशा अंतरराष्ट्रीय समीकरणों को मोड़ देती है. पुतिन और पीएम मोदी की दोस्ती वर्षों की साझेदारी और भरोसे की एक मिसाल पेश करती है. 

कैमरे में कैद हुई दिलचस्प चीज

इस दौरान एक और चीज पर कैमरे की नजर गई. वो था पुतिन कि विशाल सफेद रंग का विमान. कम ही लोगों को पता है कि विशाल, सफेद और लग्जरी विमान केवल एक उड़ने का साधन नहीं बल्कि रूस की ताकत और तकनीक का प्रतीक है. यह विमान एक उड़ने वाला किला है. जो हमेशा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है. पुतिन के विमान पर कुछ शब्द लिखे हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. 

क्या लिखा था पुतिन के विमान पर?

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इल्यूशिन IL-96 राजधानी जैसे ही पालम एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा लोगों की धड़कने थम गई. कैमरे और लोगों की नजरें पुतिन के साथ-साथ उनके विमान पर लिखे लाल रंग के Poccnr शब्द पर अटक गई. सोशल मीडिया पर यह शब्द खुब वायरल हो रहा है. हर कोई बस इस शब्द का मतलब जानना चाहता है. यह कुछ इस तरह नजर आ रहा था, कि कोई कोड वर्ड हो. 

क्या है РОССИЯ का मतलब?

यह शब्द कोई कोड वर्ड नहीं है और ना ही लोगों है. यह रूस की अपनी सिरिलिक लिपि है. पुतिन के IL-96 विमान पर РОССИЯ लिखा हुआ है. जिसका मतलब है रुस. लेकिन कैमरे में यह शब्द अक्सर लैटिन की तरह दिखने वाले शब्द में कैद किया जाता है. सिरिलिक अक्षरों को अंग्रेजी जैसे दिखने वाले आकार में जब यह शब्द बदलता है, तो И अंग्रेजी के N जैसा लगता है और Я उलटे R जैसा. इसी कारण लोगों को यह किसी कोर्ड वर्ड की तरह लगता है. बल्कि इसका मतलब केवल रुस है. पुतिन का विमान संस्कृति के साथ-सात तकनीक का भी जबरदस्त उदाहरण है. इस विमान में चार इंजन मौजूद है. विमान उड़ान के दौरान कमांड सेंटर में भी तब्दील हो सकता है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST