<
Categories: बिज़नेस

Bank Holidays April 2026: गुड फ्राइडे से अंबेडकर जयंती तक, अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद, देखें लिस्ट

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में बैंक छुट्टियों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां प्राप्त करें. भारतीय रिजर्व बैंक कैलेंडर के अनुसार, विभिन्न राज्यों में बैंक कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगे.

Bank Holidays April 2026: आज से नया हफ्ता शुरू हो रहा है और दो दिन बाद नया महीना भी शुरू हो जाएगा. अप्रैल महीने के लिए बैंक छुट्टियों की सूची काफी लंबी है. भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, आने वाले अगले महीन अप्रैल में बैंक कुल 14 दिनों तक बंद रहेंगे.

अप्रैल महीने में बैंकों की छुट्टियां

भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के आधार पर, साल के चौथे महीने में बैंक 14 दिनों का अवकाश मनाएंगे. ये अवकाश मौंडी थर्सडे, गुड फ्राइडे, बंगाली नव वर्ष और अक्षय तृतीया के अवसर पर होंगे. इन मौकों के अलावा, बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को, साथ ही सभी रविवारों को भी बंद रहेगा.

बैंक छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 अप्रैल – बैंक खातों की वार्षिक समाप्ति के कारण
  • 2 अप्रैल – मौंडी थर्सडे
  • 3 अप्रैल- गुड फ्राइडे
  • 11 अप्रैल – दूसरा शनिवार
  • 14 अप्रैल – डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती, बीजूमहा विशुव संक्रांति, बुइसू महोत्सव, तमिल नव वर्ष दिवस, बोहाग बिहू, चेइराओबा, बैसाखी.
  • 15 अप्रैल – बंगाली नव वर्ष दिवस (नबा वर्षा) विशु,  हिमाचल दिवस, बोहाग बिहू
  • 16 अप्रैल – बोहाग बिहू
  • 20 अप्रैल- बसव जयंती/अक्षय तृतीया
  • 21 अप्रैल- गरिया पूजा.
  • 25 अप्रैल – चौथा शनिवार
  • 5, 12, 19, 26 अप्रैल- रविवार को बैंकों की छुट्टियां

आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अपने बैंकिंग से जुड़े काम कर सकते हैं. बैंक की छुट्टियों के दौरान भी, आप ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के माध्यम से वित्तीय लेन-देन और अन्य बैंकिंग गतिविधियां कर सकते हैं. बैंक की छुट्टियों का इन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

अलग-अलग जगहों पर छुट्टियां

अप्रैल के महीने में कई बड़े त्योहार आते हैं, जिस दिन बैंक के काम बंद रहेंगे, जैसे गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, बैसाखी, विशु, तमिल नव वर्ष और बिहू. इन मौकों पर संबंधित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के कई शहरों में अलग-अलग दिनों पर छुट्टियां रहेंगी.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST