Bank Holidays In May 2026: अप्रैल का महीना खत्म होने को है. ऐसे में अगर आपको बैंक के कुछ काम है तो अभी कर लें क्योंकि मई में काफी दिन बैंक बंद रहेंगे. आइए देखते हैं तारीख-
Bank Holidays In May 2026: अप्रैल का लास्ट वीक चल रहा है और साथ ही मई 2026 भी पास में है. अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है. मई में राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहारों और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर बैंक कुल 12 दिनों तक बंद रह सकते हैं. ऐसे में घर से निकलने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें.
मई की शुरुआत कई छुट्टियों के साथ होगी. 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस, मजदूर दिवस (लेबर डे) और बुद्ध पूर्णिमा के कारण देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई, हैदराबाद, पटना, भोपाल, रांची, गुवाहाटी और श्रीनगर जैसे शहर शामिल हैं.
इसके अलावा 3 मई और 10 मई को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. वहीं 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के अवसर पर कोलकाता और गंगटोक में बैंक बंद रहेगा.
मई के दूसरे सप्ताह में छुट्टियों की संख्या थोड़ी कम रहेगी. 16 मई 2026 को सिक्किम राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केवल गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन यानी 17 मई को रविवार होने की वजह से देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
मई का आखिरी हिस्सा बैंकिंग के लिहाज से काफी प्रभावित रहेगा। 23 मई को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे. 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती के अवसर पर अहमदाबाद, जयपुर, चंडीगढ़, कोलकाता और कोहिमा जैसे शहरों में बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी. 27 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के चलते दिल्ली, भोपाल, पटना, चेन्नई, हैदराबाद और रांची सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 28 मई को बकरीद के दूसरे दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक अवकाश रहेगा.
हालांकि इन छुट्टियों के दौरान बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन कस्टमरों के लिए राहत की बात ये है कि ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी. इससे रोजमर्रा के वित्तीय कामों में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…