<
Categories: क्रिकेट

शाहरुख खान vs विजय माल्या, जब क्रिकेट के मैदान पर आमने सामने हुए दोनों दिग्गज, कौन जीता था?

Shahrukh Khan vs Vijay Mallya: इंडियन प्रीमियर लीग ने अभी तक में कई यादगार पल दिए हैं, लेकिन सबसे अनोखे थ्रोबैक किस्सों में से एक वह है जब दो चर्चित फ्रेंचाइजी के मालिक शाहरुख खान और विजय माल्या एक ही क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने नजर आए थे. दोनों की टीम ने 10-10 ओवर का मैच भी खेला था.

Shahrukh Khan vs Vijay Mallya: इंडियन प्रीमियर लीग ने अभी तक में कई यादगार पल दिए हैं, लेकिन सबसे अनोखे थ्रोबैक किस्सों में से एक वह है जब दो चर्चित फ्रेंचाइजी के मालिक शाहरुख खान और विजय माल्या एक ही क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने नजर आए थे. दोनों की टीम ने 10-10 ओवर का मैच भी खेला था. साल 2011 में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित एक चैरिटी एग्जीबिशन मैच के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्रतिद्वंद्विता मैदान तक पहुंच गई.

यह कोई आधिकारिक IPL मुकाबला नहीं था, लेकिन दोनों टीम मालिकों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाह रुख खान, जो आमतौर पर स्टैंड्स से अपनी टीम को चीयर करते दिखते हैं, इस बार खुद बल्लेबाजी करने मैदान पर उतर आए. क्रिकेट किट पहनकर बैट हाथ में लिए बॉलीवुड सुपरस्टार ने दर्शकों को चौंका दिया. उन्होंने अपनी छोटी लेकिन यादगार पारी के दौरान एक शानदार चौका भी लगाया, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक उत्साहित हो उठे.

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मालिक विजय माल्या स्लिप में फील्डिंग करते नजर आए. एक तरफ बॉलीवुड के बादशाह बल्लेबाजी कर रहे थे और दूसरी तरफ चर्चित उद्योगपति स्लिप कॉर्डन में खड़े थे. यह दृश्य देखते ही बन रहा था और तुरंत चर्चा का विषय बन गया. भले ही इस मैच का कोई आधिकारिक महत्व नहीं था, लेकिन इसने IPL के शुरुआती दौर की चमक-दमक और मनोरंजन से भरी पहचान को बखूबी दिखाया. उस समय फ्रेंचाइज़ी मालिक अपनी टीमों के साथ काफी सक्रिय रहते थे और ऐसे पल लीग की लोकप्रियता बढ़ाने में अहम साबित हुए.

वीडियो आज भी वायरल

आज भी इस मैच की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. जब भी IPL के सबसे अनोखे और मजेदार पलों की बात होती है, शाह रुख खान की बल्लेबाजी और विजय माल्या की स्लिप फील्डिंग वाला यह दृश्य जरूर याद किया जाता है. बता दें कि इस मैच में शाहरुख खान की टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST