<
Categories: बिज़नेस

RTO चालान के फर्जी मैसेज से सावधान, बुजुर्ग के खाते से उड़े ₹3.6 लाख, लिंक या फाइल ओपन करने से बचें

RTO Challan Fraud Message: मोबाइल के व्हाट्सएप पर मैसेज आता है, बुजुर्ग फाइल ओपन करता है और अपनी पूरी कमाई से हाथ धो बैठता है. जानें आखिर कैसे हुआ इतना आसान फ्रॉड.

RTO Challan Fraud Message: क्या आपके व्हाट्सएप या मोबाइल नंबर पर कभी ट्रैफिक फाइन या RTO चालान भरने के लिए मैसेज आया है, यदि आया है तो अब सावधान हो जाएं. यह एक बड़ा साइबर फ्रॉड का काम भी चल रहा है. इससे आपके लाखो रुपये खाते से उड़ा दिए जा रहे हैं.

जी हां, यह कोई फिल्मी कहानी नहींं है, चालान मैसेज को देखते ही आप घबराकर मैसेज खोलते हैं और खाते से पैसे उड़ा लिए जाते हैं, यह बढ़ते साइबर फ्रॉड का एक छोटा उदाहरण हैं. ऐसे ठग अब चालान के जरिए डर दिखाकर पैसे लूट रहे हैं.

क्या है मामला

पिछले साल 27 दिसंबर को देहरादून के एक व्यक्ति, जिसकी उम्र 54 साल है. उसके साथ एक बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ है. उनके WhatsApp नंबर पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आता है, जिसमें RTO Challan.APK नाम की फाइल होती है. व्यक्ति को लगा कि यह उनके वाहन का ट्रैफिक चालान है, और व्यक्ति नें फाइल खोल ली. लेकिन फाइल खोलते ही उनके फोन में मालवेयर घुस गया और बैंक अकाउंट से कई ट्रांजैक्शन में कुल 3.6 लाख रुपये साफ हो गए. जब तक व्यक्ति को इस बात का पता चलता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

जांच में जुटी पुलिस

जब तक व्यक्ति को इस बात का पता चला है, तब तक पैसा खाते से जा चुका था. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई. इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

कोई फाइल या लिंक खोलने से पहले सावधान

मामले के बाद पुलिस ने बताया कि APK फाइल्स के जरिए आपके फोन में खतरनाक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो सकता है. इसके कारण फ्रॉड करने वालों तक बैंकिंग ऐप, OTP, पासवर्ड और निजी डेटा ठगों तक आसानी से पहुंच जाता है. इसी कारण से आने वाले दिनों में साइबर एजेंसियां बार-बार लोगों को चेता रही हैं कि WhatsApp या SMS पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक या फाइल को खोलने से बचें.

Vipul Tiwary

Recent Posts

Petrol-Diesel Price UP: घर से निलने से पहले नोट करें यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price UP: नोएडा से लेकर महाराजगंज तक पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार (02…

Last Updated: April 2, 2026 10:16:47 IST

SIR के विरोध में लोगों ने पार की हदें, 7 जजों को घंटों घेर कर रखा; पश्चिम बंगाल के मालदा में मचा बवाल

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण जारी है.…

Last Updated: April 2, 2026 10:12:29 IST

RPSC SI Admit Card 2026 Released: आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

RPSC SI Admit Card 2026 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर का एडमिट…

Last Updated: April 2, 2026 10:04:22 IST

मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा फैसला, जरूरी पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी छूट; ये चीजें होंगी सस्ती

Petrochemical Duty Exemption: फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कहा, "मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़े और उसके…

Last Updated: April 2, 2026 10:00:28 IST

MP Gold Price Today: 3 दिन में बढ़े 6000, शहर में आसमान छू रहे सोने के दाम

MP Gold Price Today: मध्य प्रदेश में सोने की कीमतों में हाल के दिनों में…

Last Updated: April 2, 2026 09:54:01 IST

मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भारी बवाल, पत्थरबाजी और लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़

Khesari Lal Yadav: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ…

Last Updated: April 2, 2026 09:16:46 IST