The Raja Saab Movie Review: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म द राजा साब आज शुक्रवार को सिनेमाघरो में रिलीज हो गई. जानिए ये हॉरर-फैंटसी फिल्म की क्या है कहानी और इसे आपको देखनी चाहिए या नहीं.
द राजा साब
The Raja Saab Movie Review: फिल्म ‘द राजा साहब’ से अभिनेता प्रभास एक ऐसे जॉनर में कदम रख रहे हैं, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं आजमाया है. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका दर्शकों का बड़ी बेसब्री से इंतजार था. इस फिल्म के निर्देशक मारुति ने प्रभास का अच्छे से प्रयोग नहीं किया है. बाहुबली जैसी फिल्मों में प्रभास के किरदार के आगे इसमें वो कई जगह फीके लग रहे हैं. यह फिल्म डराने और हंसाने के बजाए बोर करती है. ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने फिल्म के साथ अन्याय नहीं किया है.
इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें गंगामा (जरीना वहाब) अपने पोते राजा साहब (प्रभास) के साथ रहती हैं। अल्जाइमर की बीमारी से ग्रसित होने के कारण गंगामा बहुत सी चीजें भूल जाती है, लेकिन एक व्यक्ति जिसे वह कभी नहीं भूलतीं, वह हैं उनके बिछड़े हुए पति कनकराजू (संजय दत्त). एक दिन राजा साब को पता चलता है कि कनकराजू हैदराबाद में रह रहे हैं। वह हैदराबाद जाता है और अपनी दादी से दादा को मिलवाने का फैसला करता है. फिर वहां राजा साहब को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. कनकराजू ने गंगामा ने को क्यों छोड़ा? राजकुमारी से गंगामा कैसे गरीब महिला बन गई? यह सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी.
इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें प्रभाससंजय दत्तनिधि अग्रवालमालविका मोहननरिद्धि कुमारबोमन ईरानी और जरीना वहाब मोजूद हैं. वहीं इसके अलावा फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद, विवेक कुचिबोटला और ईशान सक्सेना द्वारा किया गया है.
फिल्म में कलाकारों के अभिनय की बात करें, तो प्रभास की एक्टिंग कई जगह बहुत शानदार है. लेकिन कुछ जगह वो बेहद कमजोर साबित होते नजर आते हैं. जरीना वहाब ने अल्जाइमर पीड़ित महिला के रूप में अच्छा किरदार निभाया है. संजय दत्त की एक्टिंग भी ठीक रही है, वहीं समुथकरानी का लुक थोड़ा अजीब लगा. कुल मिलाकर फिल्म में अभिनय के तौर पर और जान डाली जा सकती थी. इसके अलावा फिल्म का निर्देशन और स्क्रिप्ट भी थोड़ा कमजोर लगा. इस फिल्म को 5 में से ढाई स्टार दिया जा सकता है.
‘द राजा साब’ में हॉरर एंगल की कमी नजर आती है. इसके अलावा कॉमेडी के मामले में भी यह थोड़ी फीकी नजर आती है. अगर आप प्रभास के फैन हैं, तो ये फिल्म देखने जा सकते हैं.
इस फिल्म को देखने के बाद नेटिजंस की भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने बोला कि पहला भाग अच्छा है, लेकिन दूसरा भाग थोड़ा कमजोर है. इसके अलावा कुछ यूजर ने कहा कि वीएफएक्स अच्छा नहीं है.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…