Live TV
Search
Home > बिज़नेस > दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, श्रमिकों को मिलेगा स्मार्ट कार्ड, सरकारी योजनाओं का उठा सकेंगे सीधा फायदा

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, श्रमिकों को मिलेगा स्मार्ट कार्ड, सरकारी योजनाओं का उठा सकेंगे सीधा फायदा

अब इस पोर्टल के जरिए वसूला जा ने वाला सेस कंस्ट्रक्शन या निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं में किया जाएगा.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 13:05:21 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Construction Workers: दिल्ली सरकार अब निर्माण श्रमिकों यानि कंस्ट्रक्शन करने वाले मजदूरों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया और सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया को और आसान बनाने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली सरकार अब मजदूरों के लिए स्मार्ट कार्ड लाने जा रही है. माना जा रहा है कि सरकार द्वारा एक बड़े बिल्डरों के साथ ही कंस्ट्रक्शन कंपनियों से सेस वसूलेगी, जिसके लिए अलग से एक पोर्टल बनाया जाएगा.

डिजिटल प्लेटफॉर्म किया जाएगा तैयार 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मजदूरों के कल्याण के लिए दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा एक एजेंसी गठित करने की प्रक्रिया को शुरु कर दिया गया है, जो एक डिजिटल प्लेटफॉर्मस कसो तैयार करके मजदूरों के लिए योजनाओं को लागु करेगा. माना जा रहा है कि यह काम एक बडे़ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा. माना जा रहा है कि इससे बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी. पोर्टल के जरिए अब यह भी देखा जा सकेगा कि कितना सेस कहां इस्तेमाल किया जा रहा है और अबतक कितना पैसा जमा हो चुका है. 

स्मार्ट कार्ड से मजदूरों को होगा फायदा 

मिली जानकारी के मुताबिक स्मार्ट कार्ड मिलने से श्रमिकों को कई तरीकों से फायदा पहुंचेगा. माना जा रहा है कि निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को चिप लगा हुआ स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा, जिसमें मजदूरों का डेटा मेनटेन होने के साथ ही साथ अन्य कुछ डिटेल्स भी होंगी. इसके अलावा इस कार्ड से खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को ज्यादा फायदा मिल सकेगा. इसके लिए उन्हें पंजीकरण कराने की भी जरूरत नहीं है. 

Tags:

MORE NEWS