BMW Lay Off: माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब दिग्गज लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू भी 2027 के अंत तक कई हजार कंपनियों को बाहर निकालने जा रही है. चीनी बाजार से मिल रही कड़ी टक्कर और कम होते मुनाफे के बीच कंपनी खर्च में कटौती करने के उद्देश्य से यह कदम उठा रही है. जानें पूरी खबर!
कर्मचारियों को निकालेगी BMW
लग्जरी कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी बीएमडब्ल्यू कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है. रॉयटर्स ने कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि जर्मनी की मशहूर कार मेकर बीएमडब्ल्यू की हालिया स्ट्रेटजी के अनुसार 2027 के अंत तक कंपनी की 8,000 नौकरियों में कटौती की जा सकती है.
बता दें कि कंपनी में काफी लंबे समय से मुनाफे में कमी की चेतावनी दी जा रही थी. इस दिग्गज कंपनी ने अब खुद को बाजार में टिकाए रखने और खर्चों को कंट्रोल करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है.
जानकारी के अनुसार कंपनी कई साल से कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है. पिछले कुछ सालों में BMW के मुनाफे में भारी कमी आई है, वहीं दूसरी ओर ट्रंप सरकार के कड़े टैरिफ ने भी कंपनी को परेशान कर रखा है. इसके अलावा कंपनी को चीन के ऑटोमोबाइल सेक्टर से भी कड़ी टक्कर मिल रही है. जिस वजह से चारों तरफ से कंपनी संघर्ष में है, इसलिए खर्चों में कटौती के लिए दिग्गज कार कंपनी इतना बड़ा निर्णय ले रही है.
BMW कंपनी पूरी दुनिया में लगभग 1,54,000 लोगों को रोजगार देती है. खबरों के अनुसार छंटनी की गाज मुख्य रूप से जर्मनी में ‘डेस्क’ पर काम करने वाले कर्मचारियों पर गिरेगी. इसके अलावा अक्टूबर से ही कंपनी के लगभग 85,000 स्थायी जर्मन कर्मचारियों में से करीब 40,000 को स्वैच्छिक छंटनी यानी अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया जाएगा. हालांकि, राहत की बात यह है कि फैक्ट्रियों की प्रोडक्शन लाइन में काम करने वाले मजदूरों पर इस छंटनी का कोई असर नहीं पड़ेगा.
चीन की कंपनियों से मिल रही भयंकर प्रतियोगिता की वजह से बीएमडब्ल्यू की हालत सबसे ज्यादा चीन में खराब हो गई है. पिछले महीने ही कंपनी ने बताया था कि चीन में उनका कारोबार उम्मीद से कहीं ज्यादा बुरा चल रहा है. डेटा के अनुसार चीन में बीएमडब्ल्यू कारों की डिलीवरी 2017 के बाद पिछले साल अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर थी, और अप्रैल से जून की तिमाही में इसमें 30 फीसदी की भारी गिरावट आई है.
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया. हादसे…
Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…
The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत…
Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…
Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…