<
Categories: बिज़नेस

Budget 2026 Expectation on Gold: सोना आसमान पर, निवेशक उम्मीद में; क्या बजट 2026 देगा डिजिटल गोल्ड को बढ़ावा?

Budget 2026 Expectation: सोने की कीमतों में आए दिन बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. सोने की रिकॉर्ड ऊंचाई होने के कारण, निवेशकों को उम्मीद है कि बजट 2026 में डिजिटल गोल्ड को प्राथमिकता दी जाएगी. जानिए गोल्ड को लेकर क्या कुछ खास हो सकता है बजट में.

Budget 2026 Expectations on Gold: 01 फरवरी यानी कि रविवार के दिन साल 2026 के बजट का एलान किया जाएगा. क्या आम आदमी और क्या बिजनेसमैन सभी को इससे बड़ी उम्मीदें रहती हैं. इस बजट का अगर किसी को सबसे ज्यादा इंतजार है, तो वह है गोल्ड के निवशकों को, क्योंकि उन्हें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से काफी आशाएं हैं. वे फिजिकल गोल्ड का बेहतर विकल्प चाहते हैं. यह इसलिए भी है, क्योंकि इन दिनों सोने की कीमत रिकॉर्ड कायम कर रही है. चलिए जानते हैं गोल्ड को लेकर बजट में क्या कुछ चाहते हैं निवेशक.

क्या बजट 2026 में डिजिटल गोल्ड को लेकर होगी बड़ी घोषणा?

सोने और चांदी की कीमतें इतनी तेज रफ्तार में बढ़ रही हैं कि किसी को भी अंदाजा नहीं है कि कल क्या रेट होगा. अभी ताजा जानकारी के मुताबिक सोने की कीमत 1,77,550 रुपये प्रति दस ग्राम है. वहीं चांदी 4,08,326 प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुका है. सोने की बढ़ती कीमतों के कारण ज्यादातर इनवेस्टर्स के लिए फिजिकल गोल्ड खरीदना मुश्किल हो गया है. इसलिए इस बजट में डिजिटल गोल्ड में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए नए नियम और प्रोडक्ट्स को बढ़ावा दिया जा सकता है. उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक ऐसी नीतियों की उम्मीद कर रहे हैं जो सोने में निवेश को सरल, सुरक्षित और अधिक पारदर्शी बनाएंगीं. अब यह देखना दिलचस्प होगा. 

सेबी ने डिजिटल गोल्ड को लेकर किया था आगाह

सेबी ने निवेशकों को पहले ही आगाह किया था कि ई-गोल्ड या डिजिटल गोल्ड पूरी तरह सुरक्षित और रेगुलेटेड निवेश विकल्प नहीं हैं. ऐसे प्रोडक्ट्स में पैसा लगाने से पहले सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है. उन्होंने अपने तर्क में कहा था कि आजकल कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 10 रुपये से भी सोना या चांदी खरीदने की सुविधा दे रहे हैं, लेकिन इनमें से कई प्लेटफॉर्म सेबी के दायरे में नहीं आते. यानी कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निवेश करने से पहले प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता जरूर जांचें और बिना पूरी जानकारी के पैसा लगाने से बचें.

क्या है डिजिटल गोल्ड ?

डिजिटल गोल्ड आपको सोने को फिजिकल रूप से अपने पास रखे बिना ऑनलाइन खरीदने, बेचने और स्टोर करने की सुविधा देता है. जब आप डिजिटल सोना खरीदते हैंतो उतनी ही मात्रा में भौतिक सोना प्रोवाइडर द्वारा आपकी ओर से सुरक्षित रूप से स्टोर किया जाता है. मूल रूप से, सोना आपका अपना होता है, लेकिन आपको घर पर इसकी सुरक्षा की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होती है. बात आती है क्या डिजिटल गोल्ड सुरक्षित होता है, तो हां, क्योंकि इसे किसी भी समय, किसी भी स्थान से खरीदा या बेचा जा सकता है. इसे स्मार्टफोन या कंप्यूटर का उपयोग करके किया जा सकता है. भौतिक सोने के विपरीत, इसमें किसी जौहरी या बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होती है.

डिजिटल गोल्ड और ईटीएफ में क्या है अंतर?

सरल शब्दों में बात की जाए, तो डिजिटल गोल्ड कोई भी आम आदमी कर सकता है अपने फोन और लैपटॉप से. वहीं अगर आप एक अनुभवी निवेशक हैं, और आपके पास डीमैट अकाउंट है, तो गोल्ड ETF आपके लिए बेहतर विकल्प है. ये लंबे समय के निवेश के लिए आदर्श है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST