<
Categories: बिज़नेस

Budget 2026: बजट पेश होने के बाद कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? इन आंकड़ों से आप भी लगा सकते हैं अनुमान!

Budget 2026 Latest News: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन 1 फरवरी यानी रविवार को देश का बजट पेश करेंगी. इसकी लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. अब सभी को 1 फरवरी का इतंजार है. साथ ही बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार की चाल कैसी रहती है, इस पर भी सभी की नजरें हैं.

Budget 2026 News: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन इस बार 1 फरवरी यानी रविवार को देश का बजट पेश करेंगी. ऐसे में इस बार बजट वाले दिन (रविवार) को भी बाजार खुला रहेगा. इस बीच सभी के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि 1 फरवरी को बाजार की चाल कैसी रह सकती है. साथ ही निवेशकों या ट्रेडर्स के मन में भी ये सवाल होंगे कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा.

इस मौके पर आज हम आपको पिछले 15 साल के बजट के बाद शेयर बाजार की चाल कैसी रही, ये बताने जा रहे हैं. एसबीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में बताया गया कि बजट पेश होने के एक हफ्ते बाद सेंसेक्स ने 15 में से 11 बार सकारात्मक रिटर्न दिया है.

निवेशकों को मिला है सकारात्मक रिटर्न

रिपोर्ट के मुताबिक इन दौरान निवेशकों को सकारात्मक 2.10 प्रतिशत का रिटर्न मिला है. सेंसेक्स केवल चार बार नुकसान में बंद हुआ है और इस दौरान औसत नुकसान 2.05 प्रतिशत का रहा है.

वहीं बजट पेश होने के तीन महीने की अवधि के बाद सेंसेक्स ने 15 में से नौ बार सकारात्मक रिटर्न दिया है. औसत मुनाफा 6.77 प्रतिशत रहा है. 6 बार सेंसेक्स ने नकारात्मक रिटर्न दिया है और औसत नुकसान 5.28 प्रतिशत का रहा है.

निफ्टी ने कैसा किया प्रदर्शन?

दूसरी तरफ निफ्टी में भी कुछ इसी तरह का ट्रेड देखने को मिला है. बजट पेश होने के एक हफ्ते बाद निफ्टी ने 15 में से 12 बार सकारात्मक रिटर्न दिया है. इस दौरान औसत मुनाफा 2.04 प्रतिशत रहा है और तीन बार नकारात्मक रिटर्न दिया है, जिसमें औसत नुकसान 2.65 प्रतिशत रहा है.

बजट के तीन महीने की अवधि के बाद निफ्टी ने 15 में से नौ बार सकारात्मक रिटर्न दिया है, जिसमें औसत रिटर्न 7.40 प्रतिशत रहा है. 6 बार एनएसई के मुख्य सूचकांक ने नकारात्मक रिटर्न दिया है, जिसमें औसत नुकसान 5.46 प्रतिशत रहा है.

चार बार दोनों इंडेक्स ने दिया नकारात्मक रिटर्न

लार्जकैप की तरह ही छोटे और मझोले सूचकांकों का प्रदर्शन रहा है. बजट पेश होने के एक हफ्ते बाद 15 में से 11 बार निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स ने सकारात्मक रिटर्न दिया है. इनका औसत रिटर्न क्रमश: 3.1 और 3.3 प्रतिशत रहा है. केवल चार बार इन दोनों इंडेक्स ने नकारात्मक रिटर्न दिया है और औसत नुकसान 2.7 प्रतिशत और 3 प्रतिशत रहा है.

बजट पेश होने के तीन महीने की अवधि के बाद निफ्टी मिडकैप इंडेक्स ने 15 में से 10 बार सकारात्मक रिटर्न दिया है और औसत रिटर्न 8.67 प्रतिशत रहा है, जबकि पांच बार नकारात्मक रिटर्न दिया और इस दौरान औसत नुकसान 7.77 प्रतिशत रहा है.

स्मॉलकैप इंडेक्स ने 15 में से 7 बार सकारात्मक रिटर्न दिया है और इसका औसत रिटर्न 14.54 प्रतिशत रहा है, जबकि आठ बार नकारात्मक रिटर्न दिया है और औसत नुकसान 8.77 प्रतिशत रहा है. फिलहाल सभी की नजरें बजट पर टिकी हैं.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST