Vitalik Buterin: आज के समय में, जब हाई-डेफिनिशन कैमरे और तेज नजर वाले सोशल मीडिया यूजर्स हर छोटी चीज पर ध्यान देते हैं, तो कोई भी बात छिपी नहीं रह पाती. एक करोड़पति संस्थापक की सामान्य सी तस्वीर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसमें उनके मोजे में एक छेद दिखाई दे रहा था.
विटालिक ब्यूटिरिन वायरल वीडियो
Vitalik Buterin: एंटरप्रेन्योर विटालिक ब्यूटिरिन के मोजे में छेद की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. फैंस का कहना है कि वह दुनिया बदलने में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें कपड़ों की परवाह ही नहीं. यह मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया कैसे किसी इंसान की अरबों की उपलब्धियों को छोड़कर उसकी छोटी सी ड्रेसिंग पर ध्यान देने लगता है.
क्रिप्टो करोड़पति विटालिक ब्यूटिरिन को थाईलैंड के चियांग माई में हो रही ETH चियांगमाई कॉन्फ्रेंस के दौरान मोजे में छेद के साथ देखा गया. यह कार्यक्रम 28 जनवरी से शुरू हुआ और 3 फरवरी तक चलेगा.
तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई.
एक यूजर ने लिखा, ‘छोटी बातें उसे परेशान नहीं करतीं.
दूसरे ने कहा, ‘पैसा हर इंसान को नहीं बदलता.’
एक और यूजर ने मजाक में लिखा, ‘यह मशीन के लिए एडवांस वेंटिलेशन सिस्टम है.’
वहीं किसी ने कहा, ‘आदमी अपना 100% ध्यान दुनिया बदलने में लगा रहा है, मोजे उसकी प्राथमिकता में नहीं हैं.’
विटालिक ब्यूटिरिन का जन्म 1994 में रूस में हुआ था, विटालिक ब्यूटिरिन ने साल 2013 में एथेरियम की स्थापना की थी. बाद में इसमें गैविन वुड, जोसेफ लुबिन, जेफ्री विल्के, मिहाई अलीसी, एंथनी डि लोरियो, आमिर चेट्रिट और चार्ल्स हॉस्किनसन जैसे कई सह-संस्थापक जुड़े.एथेरियम एक ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल विकेंद्रीकृत फाइनेंशियल ऐप्स के लिए किया जाता है. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इसका कोई CEO या केंद्रीय नियंत्रण नहीं है और यह किसी एक संस्था के अधीन नहीं है.साल 2021 में विटालिक ब्यूटिरिन दुनिया के सबसे युवा क्रिप्टो अरबपति बने थे और फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुए थे. हालांकि, 2025 की रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 760 मिलियन डॉलर आंकी गई है.
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…
Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…
Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…
UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा 3 नवंबर को दो…
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…