<

नींद और सुंदरता का गहरा नाता, यहां जानें रात का आराम कैसे बदलता है आपकी त्वचा?

नींद और सुंदरता (Sleep and Beauty) के बीच एक गहरा संबंध (Close Connection) देखने को मिलता है. सोते समय हमारा शरीर त्वचा की कोशिकाओं (Skin Cells) की मरम्मत करता है और नए कोलेजन (New Collagen)का निर्माण करता है.

The Sleep-Beauty Connection: ज्यादातर हम महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और बेहतरीन स्किनकेयर रूटीन पर हजारों रुपये खर्च तो ज़रूर कर देते हैं, लेकिन हम एक बात को यह भूल जाते हैं कि हम सबसे प्रभावी और मुफ्त ‘ब्यूटी ट्रीटमेंट’ को नजरअंदाज हैं, जिसका नाम है भरपूर नींद. चिकित्सा विज्ञान और सौंदर्य विशेषज्ञों (Beauty Experts) ने यह माना है कि ‘ब्यूटी स्लीप’ (Beauty Sleep) केवल एक मुहावरा नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक सच्चाई है. सौंदर्य विशेषज्ञों के मुताबिक जब आप रात में सोते हैं, तो आपका शरीर और त्वचा अपनी मरम्मत (Repair) की प्रक्रिया शुरू कर देता है. 

रात में कैसे होती है त्वचा की मरम्मत प्रक्रिया?

जब आप गहरी नींद में होते हैं, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म और कोशिका विभाजन (Cell Division) की दर तेजी से अपने आप ही बढ़ने लगती है. जहां, रात के समय त्वचा का रक्त प्रवाह (Blood flow) बढ़ता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने में सबसे ज्यादा मद करता है. इतना ही नहीं, कोलेजन वह प्रोटीन है जो त्वचा को लचीला बनाता है और झुर्रियों को रोकने में पूरी तरह से मदद भी करता है. इसके साथ ही नींद की कमी सीधे तौर पर कोलेजन को कम करने का काम करती है, जिससे त्वचा समय से पहले ढीली और बेजान दिखने लगती है. 

नींद की कमी से त्वचा पर क्या पड़ सकता है प्रभाव?

डार्क सर्कल्स

नींद पूरी नहीं होने पर रक्त वाहिकाएं (Blood Vessels) पूरी तरह से फैल जाती हैं, जिससे आंखों के नीचे काले घेरे साफ दिखने लगते हैं. 

सूजन

इतना ही नहीं, सही तरीके से नहीं सोने पर शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन धीरे-धीरे बिगड़ने लगता है, जिससे सुबह चेहरा और आंखें सूजी हुई दिखाई देती हैं. 

तनाव और मुंहासे

नींद की कमी से शरीर में कोर्टिसोल (Cortisol) नाम का स्ट्रेस हार्मोन तेजी से बढ़ने लगता है. दरअसल, यह हार्मोन त्वचा में तेल (Sebum) के उत्पादन को बढ़ा देता है, जिससे मुंहासे और ब्लैकहेड्स की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. 

बेहतर त्वचा के लिए क्या करें उपाय?

एक स्वस्थ और चमकती त्वचा के लिए सिर्फ सोना ही काफी नहीं है, बल्कि नींद की गुणवत्ता भी सबसे ज्यादा मायने रखती है. रोजाना 7-9 घंटे की गहरी नींद लेना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. तो वहीं, सोने से पहले चेहरा साफ करना कभी भी नहीं भूलना चाहिए,  ताकि रात भर त्वचा सांस ले सके.  इसके अलावा, पीठ के बल सोना चेहरे पर दबाव कम करता है, जिससे ‘स्लीप लाइन्स’ या झुर्रियां कम होती हैं. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST