<
Categories: बिज़नेस

508 किमी का रूट, 7 माउंटेड टनल, 12 स्टेशन समेत ये बड़ी घोषणा, रेल मंत्री ने दी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की जाानकारी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ी सारी जानकारियां दी हैं. मंत्री ने बुलेट ट्रेन के रूट, स्टॉपेज, टर्मिनल और डिपो आकि के बारे में पूरी जानकारी दी है.

Bullet Train Project: भारतीय रेलवे के इतिहास में जल्द बुलेट ट्रेन का नया अध्याय जुड़ने वाला है. आज बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया गया है. ये मील का पत्थर माउंटेन टनल 5 का ब्रेक थ्रू है. जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट (मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर) में 7 माउंटेन टनल और एक समुद्र के नीचे टनल होगा. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना के बारे में घोषणा करते हुए सारी जानकारी दी हैं. 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 15 अगस्त 2027 को देश की पहली बुलेट ट्रेन चलने वाली है. इस दौरान उन्होंने बुलेट ट्रेन के रूट, स्टॉपेज, टर्मिनल, डिपो आदि के बारे में सारी जानकारी दी है. उन्होंने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस परियोजना के तहत कुल 12 स्टेशन हैं. इसमें साबरमती टर्मिनल स्टेशन है. वहीं मुंबई में BKC टर्मिनल स्टेशन होगा. इस रूट पर 3 डिपो बनाए जाएंगे और 508 किलोमीटर लंबा रूट होगा.

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन

बता दें कि इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत 12 स्टेशन बनाए जाएंगे. इनमें महाराष्ट्र में मुंबई का बीकेसी स्टेशन, ठाणे, विरार, बोईसर होंगे. वहीं गुजरात की तरफवापी, बिलीमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती होगा. इनमें मुंबई और साबरमती टर्मिनल स्टेशन होंगे. आज बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में माफंटेन टनल-5 का ब्रेक कर लिया गया है. रेल मंत्री ने जानकारी दी है कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत टोटल 7 माउंटेन टनल्स होंगे और एक अंडर सी टनल होगा.

1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत 90 हजार से 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. जब बुलेट ट्रेन चलेगी तो और भी लोगों को रोजगार मिलेगा. 95% कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन बचेगा. इतना ही नहीं 508 किलोमीटर के पूरे कॉरिडोर पर नॉइज बैरियर होंगे. उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक के तहत 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दौड़ेगी.

मिडिल क्लास भी करेगी सवारी

रेल मंत्री ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुलेट ट्रेन मिडिल क्लास की सवारी होगी. उन्होंने बताया कि पश्चिम दिशा की तरफ बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम चल रहा है. अब पूर्व, उत्तर और दक्षिण दिशा में बुलेट ट्रेन के लिए ट्रैक पर काम शुरू होगा. उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद देश के आर्थिक विकास को तेजी से रफ्तार मिलेगी. उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन आने के बाद फैक्ट्री और आईटी हब भी इस इलाके में तेजी से आ सकते हैं, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा. 

कब शुरू होगी बुलेट ट्रेन?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मजाकिया अंदाज में बुलेट ट्रेन की घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल बुलेट ट्रेन भी आ जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार तय समयसीमा के अंदर इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST