<
Categories: मनोरंजन

Box Office पर हुई पिता-पुत्र की जबरदस्त भिड़ंत! दोनों ने फिल्म ने रचा दिया इतिहास, 6 साल पुरानी मूवी से चुराया था आडिया

Father- Son Movies Clash On Box Office: थिएटर्स पर दो फिल्मों का एक साथ रिलीज होना और बॉक्स ऑफिस पर दोनों का जबरदस्त टक्कर देना बेहद आम है. लेकिन लोगों के लिए रोमांचक तब था, जब 80 के दशक में पिता और पुत्र की फिल्म एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं और दोनों ही फिल्मों की जबरदस्त भिड़ंत ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था. आइये जानते हैं यहां कौन सी थी वो फिल्में

Movie Clash On Box Office: बॉक्स ऑफिस पर अक्सर फिल्में एक दूसरे से टकराती रहती है, जिसकी वजह से दोनों के प्रदर्शन पर असर पड़ता है, ऐसे में एक फिल्म पर लोगों का ज्यादा फोक्स होता है, तो किसी पर कम ध्यान कम जदाता हैं, वैसे तो यह फिल्म की कहानी पर निर्भर करता है. ऐसे ही एक बार हुआ था जब पिता और पुत्र की फिल्म एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं. एक थिएटर पर बेटे की फिल्म थी और जूसरे पर पिती की लोगों के लिए यह जनना बेहद रोमांचक था की कौन सी फिल्म ज्यादा कमाल दिखाएगी. 

धर्मेंद्र और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी

हम जिस पित्रा पुत्र की जुड़ी की बात कर रहे हैं, वो है धर्मेंद्र और सनी देओल की, जो हमेशा बेमिसाल रही है. सनी देओल ने 1983 में रिलीज हुई फिल्म “बेताब” से बॉलीवुड में एंट्री ली थी. इसके बाद उन्होंने घायल, दामिनी और घातक जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकीर से लोगों का दिल जीता और लोगों ने इंडस्ट्री का सबसे बड़ा एक्शन हीरो बना दिया. वहीं सनी देओल के पिता धर्मेंद्र भी बॉलीवुड के एक्शन हीरो रहे हैं, उन्हें लोग ही मैन कहते थे. सनी देओल और धर्मेंद्र दोनों इंडस्ट्री में काफी डिमांड में रहते थे. इसलिए एक समय ऐसा भी आया जब 15 दिन के अंतराल में पित्रा पुत्र की फिल्में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई. एक थिएटर पर सनी देओल की फिल्म तहलका मचा रही थी, तो दूसरे थिएटर पर धर्मेंद्र की फिल्म गर्दा उड़ा रही थी. हम बात कर रहे हैं. फिल्म नौकर बीवी का और बेताब की. धर्मेंद्र की फिल्म ‘नौकर बीवी का’ को 22 जुलाई 1983 के दिन थिएटर पर रिलीज किया गया था और इसके ठीक 14 दिन बाद 5 अगस्त 1983 को उनके बेटे सनी देओल की पहली फिल्म ‘बेताब’ रिलीज हुई थी. 

शूट के दौरान अनीता राज ने मार था धर्मेंद्र को झन्नाटेदार थप्पड़

सबसे पहले बात करते है धर्मेंद्र की फिल्म ‘नौकर बीवी का’, जो पाकिस्तानी फिल्म ‘नौकर वोहती द’ का रीमेक थी. इस फिल्म को राजकुमार कोहली ने डायरेक्ट किया था. फिल्म ‘नौकर बीवी का’ में धर्मेंद्र के साथ रीना रॉय, राज बब्बर, अनीता राज, कादर खान, प्राण और ओम प्रकाश जैसे कई बड़े और पॉपुलर सितारे नजर आए थे. इस फिल्म का गाना  ‘जमाना तो है नौकर बीवी का’ बहुत पॉप्युलर हुआ था, जिसका म्यूजिक बप्पी लाहिरी दे दिया था. फिल्म  कॉमेडी से भरी थी. इस फिल्म से धर्मेंद्र ने अपनी बेहतरीन अदाकारी का जादू सभी पर चलाया था. अनीता राज ने एक पुराने  इंटरव्यू में फिल्म ‘नौकर बीवी का’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया था. अनीता राज ने बताया था कि, ‘फिल्म की कहानी के अनुसार मैं धर्म जी के प्यार में पड़ जाती हूं. फिल्म में एक सीन है कि वो मुझे जोर से थप्पड़ मारते हैं. फिर मेरा शॉट था जब  मुझे भी धर्म जी को थप्पड़ मारना था. मेरा भी पंजाबी हाथ था, इसलिए मैंने उनसे कहा कि आप अपना मुंह घुमा लेना. वो बोले कि कोई गल नहीं. लेकिन फिर भी मैंने कहा कि प्लीज आप अपना मुंह घुमा लेना. तो उन्हेंने कहा कि मार दे कुड़िए, कुछ नहीं होगा. बस रियल्टी हो जाएगा. जब मैंने थप्पड़ मारा तो वह सन्न पड़ गए थे. शॉट पूरा होने और. कैमरा बंद होने के बाद धर्म जी बोले इतना जोर से मारने की क्या जरूरत थी.’  

धर्मेंद्र और सनी देओल दोनों की फिल्म रही बॉकिस ऑफिस पर सुपरहिट

अब बात करते हैं सनी देओल की फिल्म बेताब की, इस फिल्म में अमृता सिंह, शम्मी कपूर, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ा, अन्नू कपूर भी अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म की कहानी विलियम शेक्सपियर के उपन्यास द टैमिंग ऑफ द श्र्यू पर बेस्ड थी, जो अपने साल की सबसे ज्यादा पैसे कमाई करने वाली दूसरी फिल्म थी. बता दें कि सनी देओल और अमृता सिंह की डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ ने भारत में लगभग ₹6-7 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया है और वर्ल्डवाइड ₹13 करोड़ से ज़्यादा कमाए है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट रही थी. वहीं पिता धर्मेंद्र की फिल्म ‘नौकर बीवी का’ ने 90% ओपनिंग करी थी. फिल्म ने 4.5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर  हिट साबित हुई थी.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 11:48:20 IST

World Strongest Alcohol: बीयर-व्हिस्की छोड़िए, ये है दुनिया की सबसे नशीली शराब, 50,60 नहीं इतने % होता है अल्कोहल; जान पकड़ लेंगे माथा

World Strongest Alcohol: ज़्यादातर कमर्शियल बीयर में लगभग 4-8 परसेंट अल्कोहल होता है, और वाइन…

Last Updated: October 26, 2026 11:40:52 IST

Delhi Jagriti Mishra Case: कौन हैं जागृति मिश्रा? 70 लाख के पशु शेल्टर पर चला बुलडोजर, CM रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश

Delhi Jagriti Mishra Case: दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के शेल्टर पर बुलडोजर…

Last Updated: October 26, 2026 11:30:52 IST