<

Amrapali Dubey Dinesh Lal Yadav Relationship: क्या आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की हुई है शादी? खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा; एक्टर संग रोमांस पर भी खुलकर बोलीं

Amrapali Dubey Dinesh Lal Yadav Relationship: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से डेब्यू किया था. यह एक बड़ी हिट थी और इसने निरहुआ के साथ एक सफल पार्टनरशिप की शुरुआत की. इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है.

Amrapali Dubey Dinesh Lal Yadav Relationship: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई जोड़ियां हैं, जो बहुत लोकप्रिय हैं. भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ‘ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सबसे ज्यादा पॉपुलर है. इन दोनों कलाकारों की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही हैं. ‘निरहुआ हिंदुस्तानी‘, ‘निरहुआ रिक्शावाला‘, ‘राजा बाबू‘ ‘बॉर्डर‘ ‘सिपाही‘ और ‘लल्लू की लैला‘ वो फिल्में हैं जिनमें आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ नजर आए. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. दोनों कलाकारों की फिल्मों की लिस्ट बहुत लंबी है, जिनमें आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की केमिस्ट्री देखने को मिली. ऑनस्क्रीन पर सफल जोड़ियों में शामिल आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव को रिश्तों को लेकर लगातार अफवाहें उड़ती रही हैं. करीब एक दशक बाद भी इसका कोई जवाब नहीं मिल पाया है.

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की ऑनस्क्रीन जोड़ी बहुत ही सफल है. ज्यादातर फैन्स फिल्म देखने के दौरान यही कल्पना करते हैं कि दोनों असल जिंदगी में भी पति-पत्नी होंगे. यही वजह है कि दोनों के बीच रोमांस और रिश्ते को लेकर असल ज़िंदगी में भी अफवाहें उड़ती रहती हैं. यह अलग बात है कि दोनों ने हमेशा यही कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.  

कुंभ में साथ नजर आए तो उठा था सवाल

दोनों कलाकारों की फिल्में और गाने रेगुलर ऑनलाइन ट्रेंड करते हैं, और अक्सर YouTube पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज़ हासिल करते हैं. यह इत्तेफाक ही है कि दोनों कई बार निजी और सार्वजनिक आयोजनों में एक साथ नजर आए हैं. आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव के दौरान आम्रपाली दुबे अपने कोस्टार दिनेश लाल यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार तक करती नजर आईं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में दोनों कलाकार साथ नजर आए. अमूमन महाकुंभ के दौरान पति-पत्नी ही जाते हैं. यही वजह है कि दोनों के बीच रिश्ते के साथ रोमांस की अफवाहों को बल मिलता रहा है.

दोनों के बीच रोमांस की अफवाह!

आम्रपाली दुबे अपने कोस्टार दिनेश लाल यादव के साथ रिश्तों को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं. अफवाहों के बाबत पूछे गए सवाल पर बहन आंचल दुबे के YouTube शो ‘द एड शो’ में आम्रपाली दुबे सफाई भी दे चुकी हैं. दिनेश लाल यादव के साथ रिश्ते और शादी की अफवाहों पर उन्होंने कहा कि वह ऐसे किसी से शादी करना चाहती हैं जिसे उनका परिवार चुने. दिने्श लाल यादव निरहुआ का जिक्र आने पर कहा है कि वह शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. शादी के सवाल पर उन्होंने कहा है कि जिन दिन उनकी शादी होगी, अफवाहें फैलाने वाले हैरान रह जाएंगे. दिनेश निरहुआ को लेकर उन्होंने कहा कि एक्टर को परेशान करना बंद करो वह शादीशुदा हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं. हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और यह रिश्ता ऐसे ही बना रहेगा. वहीं दिनेश लाल यादव ने वर्ष 2000 में शादी की और उनके दो बच्चें हैं. बावजूद दोनों को बार-बार अपनी शादी और रिस्तों को लेकर सफाई देने पड़ती है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST