<
Categories: बिज़नेस

बेटी के भविष्य की टेंशन अब होगी खत्म, SSY में 8.2% ब्याज के साथ जोड़ें 70 लाख रुपये, यहां समझिए निवेश का पूरा गणित

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) न सिर्फ सुरक्षित निवेश (Safe Investment) प्रदान करती है, बल्कि इसमें मिलने वाला चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest ) आपकी छोटी सी बचत को एक बड़े फंड में पूरी तरह से बदल देता है.

Start investing in SSY in your daughter’s name:  बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए अब आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. दरअसल, सुकन्या समृद्धि योजना यानी (SSY) भारत सरकार की सबसे भरोसेमंद और लाभकारी बचत योजनाओं में से एक मानी जाती है. जहां, वर्तमान में, यह योजना 8.2 प्रतिशत की आकर्षक वार्षिक ब्याज दर प्रदान कर रही है. इसके साथ ही अगर आप सही समय पर और सही तरीके से निवेश शुरू करते हैं, तो आपकी बेटी के 21 साल का होने पर आप 70 लाख से ज्यादा का फंड आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

निवेश और गणना को समझें

70 लाख रुपय का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले अनुशासित निवेश की आवश्यकता होगी.  अगर आप हर महीने लगभग 12 हजार 500 रुपये यानी साल का 1.5 लाख रुपये, जो SSY की अधिकतम सीमा है जमा करते हैं, तो आपको यह राशि लगातार 15 सालों तक जमा करनी होगी. इसके अलावा खाता खोलने की तारीख से 21 साल बाद मैच्योर माना जाता है.  आखिरी 6 साल आपको कोई पैसा जमा नहीं करना पड़ता, लेकिन उस पर ब्याज मिलता रहता है.

आखिर कैसे बनेगा 70 लाख का फंड?

जब आप 15 साल तक सालाना 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपकी कुल निवेशित राशि ₹22,500,000 होती है. तो इस हिसाब से  8.2 प्रतिशत की चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) दर के साथ, 21 साल पूरे होने पर मिलने वाली अनुमानित कुल राशि लगभग 71 लाख के आसपास हो जाएगी. 

क्या है योजना की खास विशेषताएं?

बात करे विशेषताओं के बारे में तो, आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत निवेश की गई राशि पर 1.5 लाख तक की छूट मिलती है. इसके अलावा, मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी राशि और ब्याज भी पूरी तरह से टैक्स-फ्री (Tax-Free) होता है. आप सिर्फ और सिर्फ 250 रुपये से खाता शुरू कर सकते हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ यह एक सरकारी योजना है, इसलिए इसमें किसी भी तरह का जोखिम नहीं है. यह वर्तमान में बैंक एफडी (FD) और पीपीएफ (PPF) की तुलना में सबसे ज्यादा रिटर्न दे रही है.

अगर आपकी बेटी की उम्र अभी 10 साल से कम है, तो यह खाता खोलना सबसे बेहतर विकल्प है ताकि उसे उच्च शिक्षा या शादी के समय एक बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है. 

Darshna Deep

Recent Posts

200 किलोमीटर का रोजाना सफर,600 गेंद रोज; पिता नाइट क्लब में बाउंसर; आसान नहीं था वैभव सूर्यवंशी का बल्लेबाज बनना

Vaibhav Suryavanshi: सूर्यवंशी ने यह कामयाबी सिर्फ दो दिन में हासिल नहीं की. यह तब…

Last Updated: April 11, 2026 09:37:49 IST

पिता करते थे दिहाड़ी मजदूरी, बेटा बना सुपरस्टार… कौन है RR के नया पेसर, जिसने RCB पर ढाया कहर

Who Is Brijesh Sharma: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ…

Last Updated: April 11, 2026 09:32:55 IST

Kullu Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर, शिमला में टूटा 20वीं सदी का रिकॉर्ड; वैज्ञानिक भी हैरान

Kullu Weather: बताया जा रहा है कि शिमला में अधिकतम तापमान 11.4°C दर्ज किया गया,…

Last Updated: April 11, 2026 09:22:18 IST

Lara Dutta: अक्षय ने लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? खुद एक्ट्रेस ने उगला सच, बोली- फिल्म अंदाज में…

Lara Dutta On Akshay Kumar: अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अंदाज'…

Last Updated: April 11, 2026 09:22:13 IST

लव या अरेंज… सफल क्यों नहीं हो रहीं शादियां? प्यार में बेवफाई क्यों, प्रेमानंद महाराज ने बताया कारण

Sant Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें…

Last Updated: April 11, 2026 09:09:10 IST

Navkar Mantra: क्यों खास है नवकार महामंत्र? जिसकी अमित शाह ने की सराहना, क्या है अर्थ, महत्व और शक्ति

World Navkar Mantra Day: विश्व नवकार महामंत्र दिवस' के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह…

Last Updated: April 11, 2026 09:01:50 IST