<
Categories: Education

NEET 2026 Registration: नीट यूजी के आवेदन फॉर्म बंद होने में बचे हैं चंद दिन, फटाफट कर लें अप्लाई, पढ़ें डिटेल

NEET UG 2026 Registration: अगर आपने अभी तक नीट यूजी का फॉर्म नहीं भरा है, तो तुरंत आवेदन कर लें. अन्यथा कहीं हाथ से न ये मौका निकल जाए.

NEET UG 2026 Registration: मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2026 का रजिस्ट्रेशन 8 मार्च 2026 को बंद हो जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जा रही है.

इच्छुक छात्र डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन लिंक https://neet.nta.nic.in/ के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं या वेबसाइट पर दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों का पालन कर आसानी से फॉर्म सबमिट कर सकते हैं. अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा.

NEET UG 2026 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

रजिस्ट्रेशन शुरू: 8 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 8 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम समय सीमा: 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
करेक्शन विंडो: 10 से 12 मार्च 2026
परीक्षा तिथि: 3 मई 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें, क्योंकि वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना रहती है.

परीक्षा पैटर्न और माध्यम

NEET UG 2026 पेन और पेपर मोड में आयोजित होगा. परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी और समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा. परीक्षा 13 भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली, असमिया, उर्दू समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाएं शामिल हैं.

किन कोर्सों में मिलेगा एडमिशन?

NEET UG 2026 स्कोर के आधार पर छात्रों को MBBS, BDS, BVSc & AH, BAMS, BUMS, BSMS और BHMS जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में प्रवेश मिलेगा. इसके अलावा, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अस्पतालों में BSc नर्सिंग कोर्स के लिए MNS उम्मीदवारों के लिए भी यह परीक्षा अनिवार्य है.

NEET UG 2026 आवेदन शुल्क

जनरल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1,700 रुपये
EWS/OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1,600 रुपये
SC/ST/PwBD/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1,000 रुपये
भारत के बाहर के उम्मीदवार के लिए शुल्क: 9,500 रुपये
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा.

NEET UG 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
“NEET UG 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें.
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
ऑनलाइन फीस जमा करें.
फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सुनहरा अवसर है. नियमित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST