अमेज़न के सीईओ एंडी जेसी (Amazon CEO Andy Jassy) ने मैनेजमेंट की परतें (Layers of Management) घटाकर फैसले लेने की प्रक्रिया को तेज कर अमेज़न में स्टार्टअप (Start-Up) जैसी फुर्ती लाने के लिए छटनी की प्रक्रिया की शुरुआत की है.
Inside Amazon’s Next Job Cuts
Inside Amazon’s Next Job Cuts: हाल ही में देश की सबसे बड़ी कंपनी के सूची में शामिल होने वाली अमेज़न के सीईओ एंडी जेसी ने आगामी छंटनी को वित्तीय मजबूरी के बजाय ‘सांस्कृतिक सुदृढ़ीकरण’ (Cultural Realignment) का नाम दिया है. दरअसल, उनका मानना है कि पिछले कुछ सालों में तेजी से हुए विस्तार की वजह से कंपनी में मैनेजमेंट की परतें काफी ज्यादा और तेजी से बढ़ गई हैं, जिसकी वजह से महत्वपूर्ण फैसले लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से धीमी हो गई है. तो वहीं, दूसरी तरफ उनका लक्ष्य ‘मैनेजर-टू-इंडिविजुअल कॉन्ट्रिब्यूटर’ को बढ़ाने के साथ-साथ अमेज़न को फिर से एक स्टार्टअप जैसी फुर्ती देने का है.
अमेज़न के सीईओ एंडी जेसी ने साफ-साफ शब्दों में यह कहा है कि दरअसल यह छंटनी सिर्फ लागत (Cost) में कटौती के लिए नहीं है, बल्कि कंपनी के मूल स्वरूप को बचाने के लिए ही पूरी तरह से किया जा रहा है. हालांकि, ऐसे में कुछ विश्लेषण के मुताबिक, अमेज़न के अंदर ‘लालफीताशाही’ (Bureaucracy) पूरी तरह से बढ़ चुकी है. इसके साथ ही जब किसी भी छोटे फैसले के लिए कई मीटिंग्स और मैनेजर्स की मंजूरी की जरूरत पड़ती है, तो कंपनी की नवाचार (Innovation) करने की क्षमता पहले के मुताबकि और भी ज्यादा कम होते जा रही है.
इतना ही नहीं, कंपनी के सीईओ एंडी जेसी का मुख्य लक्ष्य “Span of Control” को फिलहाल पूरी तरह से ठीक करना है. जिसका सीधा मतलब यह है कि एक मैनेजर के नीचे अब ज्यादा कर्मचारी काम नहीं कर पाएंगे, जिससे बीच की फालतू मैनेजमेंट की परतें पूरू तरह से खत्म कर दी जाएंगी.
इसके साथ ही, जनवरी 2026 से लागू होने वाला ‘5-डे ऑफिस’ नियम भी इसी सांस्कृतिक बदलाव का एक बेहद ही महत्वपूर्ण हिस्सा है. तो वहीं, दूरी तरफ जेसी का मानना है कि “डे 1” की मानसिकता को बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के साथ बैठकर काम करना सबसे ज्यादा ज़रूरी हो जाता है. लेकिन, अंदरूनी सूत्र इसे एक रणनीति के रूप में भी देख रहे हैं जिससे असंतुष्ट कर्मचारी खुद इस्तीफा दे दें, जिससे कंपनी को औपचारिक छंटनी का बोझ कम उठाना पड़ सके.
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…