<

Bihar News: सिवनी में भीषण अग्निकांड से मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Seoni Fire Accident: मध्य प्रदेश के सिवनी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. छपारा के महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में सोमवार तड़के एक मकान में भीषण आग लग गई. इसके हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Seoni Fire Accident: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. छपारा के महावीर वार्ड स्थित जैन मोहल्ले में सोमवार तड़के एक मकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई. वहीं 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा छपारा थाना क्षेत्र के महावीर वार्ड क्रमांक-7 में जैन मंदिर के पास रहने वाले सर्राफा कारोबारी कुंदन लाल सोनी के मकान में हुआ. सोमवार सुबह लगभग 4:30 बजे के बीच अचानक घर में आग लग गई. उस वक्त मकान में परिवार के कुल 10 सदस्य मौजूद थे. आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.

6 लोगों की गई जान

इस हादसे में 75 वर्षीय कुंदन लाल सोनी, उनकी 65 वर्षीय पत्नी राजकुमारी सोनी, 42 वर्षीय ऋतु सोनी, 40 वर्षीय स्मृति सोनी, 45 वर्षीय सूर्या सोनी और 16 वर्षीय आदित्य सोनी की मौत हो गई. डॉक्टरों ने सभी छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

चार लोगों को बचाया गया

हादसे के दौरान परिवार के चार सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इनमें 7 वर्षीय अमायरा सोनी, 45 वर्षीय रितेश सोनी, 43 वर्षीय सौरभ सोनी और 14 वर्षीय आकर्ष सोनी शामिल हैं. हादसे के बाद सभी को बचाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ राहत और बचाव दल ने भी प्रयास किए.

आग लगने का कारण

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं. आग पर काबू पाने और राहत-बचाव कार्य के लिए टीमों ने काफी मशक्कत की. फिलहाल मकान में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Banda River Tragedy: एक को बचाने के लिए नदी में कूदे दोनों भाई, फिर दिवाली के दिन बुझ गए घर के दो चिराग; तीसरे की तलाश जारी

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे कब और कहां देखें? जानें टीवी और ऑनलाइन डिटेल्स

IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे कब और…

Last Updated: November 9, 2026 16:27:05 IST

Noida News: स्कूटी छूने की मामूली बात पर खूनी झड़प, बर्थडे पार्टी में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Noida News: नोएडा के नयाबांस इलाके में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में मारपीट…

Last Updated: November 9, 2026 16:27:00 IST

बेटी की शादी में करोड़ों की कार देंगे अनंत सिंह, बेटे को भी मिलेगी BMW; घुड़दौड़ के विजेता को भी देंगे Thar

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह…

Last Updated: November 9, 2026 15:52:36 IST

Coca-Cola के IPO में निवेश का मौका, लेकिन एक बड़ा पेंच! कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी, पूरा इश्यू होगा OFS

Coca-Cola की पैरेंट कंपनी HCCH ने IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल किया. इश्यू…

Last Updated: November 9, 2026 15:52:55 IST

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को इन राशियों को मिल सकता है लाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:36:13 IST

Anirudh-Kavya Maran Wedding: रजनीकांत से एमके स्टालिन तक, शादी में शामिल होंगे ये बड़े सितारे

Anirudh Ravichander और Kavya Maran की शादी में रजनीकांत, एमके स्टालिन और कई बड़ी हस्तियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:13:42 IST