CGHS लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! अब गंभीर बीमारी से जूझ रहे आश्रित बेटों और भाइयों को भी उम्रभर मिलेगा इलाज, शादी के बाद भी सुविधा बंद नहीं होगी. क्या हैं नए बदलाव और कैसे मिलेगा लाभ?
CGHS New Rule: अब गंभीर बीमारी से जूझ रहे आश्रित बेटों और भाइयों को भी उम्रभर मिलेगा इलाज
केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सीजीएचएस (CGHS) और CS(MA) नियम, 1944 के तहत इलाज की सुविधाओं को लेकर एक बड़ा और राहत देने वाला फैसला लिया है. अब गंभीर या असाध्य बीमारी से जूझ रहे आश्रित बेटों और भाइयों के लिए उम्र और वैवाहिक स्थिति (शादी) की सीमा को खत्म कर दिया गया है.
मंत्रालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) के अनुसार, ये नए नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.
आजीवन स्वास्थ्य सुविधाएं: यदि कोई आश्रित बेटा या भाई किसी गंभीर या असाध्य बीमारी से पीड़ित है, तो उसे जीवनभर मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी. नए नियमों के तहत, यदि गंभीर बीमारी या विकलांगता से पीड़ित आश्रित बेटा या भाई शादी भी कर लेता है, तो भी उसकी CGHS सुविधाएं बंद नहीं होंगी. हालांकि, शर्त यह है कि वह आर्थिक रूप से पूरी तरह अपने परिवार पर ही निर्भर हो और मेडिकल बोर्ड इसकी मंजूरी दे. यह छूट केवल पीड़ित बेटे या भाई को मिलेगी. उनकी पत्नी या बच्चों को इस योजना के तहत कवर नहीं किया जाएगा.
यह राहत उन बीमारियों के लिए दी गई है जो शरीर को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं और व्यक्ति के काम करने या आजीविका कमाने की क्षमता को खत्म कर देती हैं. इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
हर मामले की अलग से समीक्षा की जाएगी. इसमें बीमारी की गंभीरता, दैनिक जीवन पर असर और व्यक्ति की कमाई करने की क्षमता को देखा जाएगा.
क्षेत्रीय स्तर (Additional Directors/CGHS Regional HQ) पर बने मेडिकल बोर्ड इन मामलों की जांच और सिफारिश करेंगे. यदि कोई फैसले से असंतुष्ट है, तो सीजीएचएस मुख्यालय में अपील बोर्ड के समक्ष अपील की जा सकती है.
CS(MA) लाभार्थियों के लिए पात्रता का फैसला स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) द्वारा किया जाएगा. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बीमारियों की सूची और मेडिकल मापदंडों को समय-समय पर विशेषज्ञों की सलाह से अपडेट किया जाता रहेगा.
Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…