<
Categories: बिज़नेस

Cloudflare के बारे में जानिये, जिसके Down होते ही डाउन हो गए X, ChatGPT, Letterboxd और कैनवा?

Cloudflare Down: क्लाउडफेयर के डाउन होने का असर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के अलावा AI Chatbot Claude, Perplexity और MakeMyTrip समेत कई अन्य साइट्स पर भी पड़ा है. लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ और वक्त भी बर्बाद हुआ.

Cloudflare Down: क्लाउडफेयर इंटरनेट (Cloudflare Internet) में एक बार फिर आउटेज हुआ है, जिसके चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, ChatGPT, Letterboxd, Downdetector और कैनवा समेत अन्य कई सेवाओं पर सीधे-सीधे असर पड़ा है. लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी समस्या शेयर करते हुए इस सेवा के बाधित होने की जानकारी दी है. यूजर ने शिकायत की है कि Zerodha, Angel One और Groww जैसे ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म सहित कई ऑनलाइन सर्विस में दिक्कत आई. लोगों का कहना है कि उन्हें लॉगिन करने के साथ मार्केट डेटा एक्सेस करने के साथ-साथ ऑर्डर देने में दिक्कत का सामना करना पड़ा. जिनकी निर्भरता क्लाउटफेयर पर है उन्हें कई तरह की ऑनलाइन सर्विस पाने में दिक्कत पेश आई. 

काफी देर तक लोगों को होना पड़ा परेशान

बताया जा रहा है कि Cloudflare की वजह से आई दिक्कत के चलते नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर वेबसाइट्स फिनटेक सर्विस और एंटरप्राइज टूल पर भी असर पड़ा है. ट्रेडिंग एक्टिविटी काफी देर तक प्रभावित रहीं. वहीं, Cloudflare द्वारा सुधार शुरू करने के बाद सर्विस धीरे-धीरे ठीक होने लगीं. वहीं, इसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. इससे समय और पैसा दोनों का नुकसान हुआ. 

क्या है क्लाउडफेयर?

सामान्य भाषा में कहें तो क्लाउडफेयर इंटरनेट का एक बड़ा नेटवर्क है. यह दुनिया की वेबसाइट्स को सुरक्षा और स्पीड प्रदान करता है. विशेषज्ञों का मानना है कि क्लाउडफेयर एक तरह से वेबसाइट और यूजर के बीच सुरक्षा के लिए खड़ा रहता है. सबसे बड़ी बात यह है कि क्लाउडशेयर वेबसाइट्स को साइबर अटैक से भी बचाता है.

क्लाउडफेयर कैसे करता है काम?

दुनिया की लाखों वेबसाइट्स अपनी सुरक्षा और साइबर हमलों से बचने के लिए क्लाउडफेयर की सेवाओं का इस्तेमाल करती हैं. इसकी सेवा लेने के बाद यूजर की रिक्वेस्ट सीधे वेबसाइट्स तक नहीं पहुंचती हैं. यह रिक्वेस्ट पहले क्लाउडफेयर के नेटवर्क पर जाती हैं. जैसे यह रिक्वेस्ट क्लाउडफेयर तक जाती है तो यह चेक करता है. वह यह भी चेक करता है कि रिक्वेस वास्तव में सही है या नहीं? सही होने पर अगली प्रक्रिया होती है यानी अगली प्रक्रिया में वह कार्रवाई करता है. इसके बाद क्लाउडफेयर वेबसाइट की फाइल अपने सबसे नजदीकी सर्वर से यूजर को भेज देता है. अगले स्टेप में वेबसाइट तेजी से लोड होती है और सुरक्षा भी बनी रहती है. कुल मिलाकर यह साइबर हमलों और सुरक्षा की गारंटी देता है. यही वजह है कि वेबसाइट्स इसकी सेवाएं लेती हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Delhi Cruise: दिल्ली में यमुना के बीच घूमने का मिलेगा मौका, 500 रुपये में 40 मिनट की सैर; ऐसे बुक करें टिकट

Delhi Cruise Ride: अगर आपको क्रूज की सवारी पसंद है, तो अब दिल्ली से बाहर…

Last Updated: October 26, 2026 18:45:18 IST

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में छोटी बचत से बनाएं मोटा फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का पूरा गणित

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…

Last Updated: October 26, 2026 18:08:50 IST

अनंत सिंह और नीलम देवी को एक और झटका, JDU से बाहर करने के बाद सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों…

Last Updated: October 26, 2026 17:52:19 IST

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा करियर, कारोबार, धन मंगलवार का दिन

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…

Last Updated: October 26, 2026 17:53:02 IST

सरकारी नौकरी में सैलरी के अलावा रिटायरमेंट पर मिलते हैं कई फायदे, पेंशन से लेकर ग्रेच्युटी तक जानें नियम

Government Retirement Benefits: सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों के अलावा रिटायरमेंट के…

Last Updated: October 26, 2026 17:40:29 IST

Kanpur Crime: बच्चों के विवाद में हैवान बनी भाभी! देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटा, लगे 55 टांके

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा…

Last Updated: October 26, 2026 17:35:13 IST