<
Categories: खेल

ICC Player Of Month: ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड की रेस में शेफाली वर्मा, इन 2 खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर

ICC Player Of Month: नवंबर के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए भारतीय महिला की टीम की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को नामित किया गया है. उनके साथ थाईलैंड की थिपात्चा पुत्थावोंग और यूएई की ईशा ओजा भी रेस में शामिल हैं.

ICC Player Of Month Nomination: भारतीय महिला टीम को बल्लेबाज शेफाली वर्मा को नवंबर महीने के ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है. शेफाली वर्मा ने महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 2 नवंबर को विश्व कप के फाइनल में 87 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके चलते शेफाली वर्मा को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया. शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नवंबर के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए महिला और पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की.

महिला खिलाड़ियों की टीम में भारत की शेफाली वर्मा का नाम शामिल है. इसके अलावा थाईलैंड की थिपात्चा पुत्थावोंग और यूएई की ईशा ओजा को भी नामित किया गया है. वहीं, पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के साइमन हार्मर, बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम और पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज का नाम शामिल है.

वर्ल्ड कप फाइनल में शेफाली का शानदार प्रदर्शन

शेफाली वर्मा ने वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया था. भारतीय टीम की खिलाड़ी प्रतिका रावल के चोटिल होने के कारण शेफाली वर्मा को टीम में चुना गया था. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 78 गेंदों पर 111.53 की औसत से 87 रन बनाए. साथ ही गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 36 रन देकर कुल 2 विकेट लिए. फाइनल में उनके महत्वपूर्ण योगदान से टीम इंडिया ने पहली बार मुंबई में विश्प कप उठाया. भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को विश्व कप फाइनल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नवंबर के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित किया गया है.

ये दो खिलाड़ी भी रेस में शामिल

शेफाली वर्मा को यूएई की ईशा ओजा और थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग के साथ नामांकित किया गया है. यूएई की ऑलराउंडर और कप्तान, ईशा ओजा ने आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के दौरान एक बार अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को मैच जिताया. नवंबर के महीने सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ओजा ने 137.50 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए. साथ ही गेंद से उन्होंने 18.14 के औसत से 7 विकेट लेकर लिया और अपनी ऑलराउंड क्षमता का परिचय दिया. ओजा का सबसे अच्छा प्रदर्शन यूएई के नामीबिया के खिलाफ फाइनल मैच में आया. इस मैच में उन्होंने नाबाद 68 रन बनाए और दो विकेट लिए, जिससे उनकी टीम को 28 रनों से जीत हासिल करने में मदद मिली.

थाईलैंड की खिलाड़ी भी नामित

थाईलैंड की बाएं हाथ की स्पिनर थिपाचा पुथावोंग ने नवंबर में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी जीती और 15 विकेट लेकर टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं. वह शानदार फॉर्म में थीं और उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजों को हैरान कर दिया था, जहां उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 4.25 की इकॉनमी से रन देकर 4 अहम विकेट लिए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में छोटी बचत से बनाएं मोटा फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का पूरा गणित

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…

Last Updated: October 26, 2026 18:08:50 IST

अनंत सिंह और नीलम देवी को एक और झटका, JDU से बाहर करने के बाद सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों…

Last Updated: October 26, 2026 17:52:19 IST

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा करियर, कारोबार, धन मंगलवार का दिन

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…

Last Updated: October 26, 2026 17:53:02 IST

सरकारी नौकरी में सैलरी के अलावा रिटायरमेंट पर मिलते हैं कई फायदे, पेंशन से लेकर ग्रेच्युटी तक जानें नियम

Government Retirement Benefits: सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों के अलावा रिटायरमेंट के…

Last Updated: October 26, 2026 17:40:29 IST

Kanpur Crime: बच्चों के विवाद में हैवान बनी भाभी! देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटा, लगे 55 टांके

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा…

Last Updated: October 26, 2026 17:35:13 IST