Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Coca-Cola के IPO में निवेश का मौका, लेकिन एक बड़ा पेंच! कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी, पूरा इश्यू होगा OFS

Coca-Cola के IPO में निवेश का मौका, लेकिन एक बड़ा पेंच! कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी, पूरा इश्यू होगा OFS

Coca-Cola की पैरेंट कंपनी HCCH ने IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल किया. इश्यू में 99.75 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी, जबकि नया शेयर जारी नहीं होगा.

Written By:
Published: November 9, 2026 15:51:00 IST
Last Updated: 2026-11-09 15:52:55

Mobile Ads 1x1

भारत में Coca-Cola के कारोबार को शेयर बाजार में उतारने की तैयारी तेज हो गई है. Hindustan Coca-Cola Holdings (HCCH) ने अपने प्रस्तावित IPO के लिए बाजार नियामक Securities and Exchange Board of India (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है. इस IPO के जरिए कंपनी के मौजूदा शेयरधारक 99.75 करोड़ तक शेयर बेचेंगे. खास बात यह है कि इस इश्यू में कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं करेगी. यानी IPO से मिलने वाला पूरा पैसा कंपनी के बजाय शेयर बेचने वाले मौजूदा निवेशकों को मिलेगा.

इस IPO के जरिए निवेशकों को Coca-Cola के भारतीय कारोबार में हिस्सेदारी खरीदने का मौका मिल सकता है. हालांकि, अभी कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड, इश्यू खुलने और बंद होने की तारीख का ऐलान नहीं किया है.

99.75 करोड़ शेयरों की होगी बिक्री

Hindustan Coca-Cola Holdings (HCCH), Hindustan Coca-Cola Beverages (HCCB) की पैरेंट कंपनी है. प्रस्तावित IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. इसके तहत अधिकतम 99.75 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे.

इस इश्यू के लिए Kotak Mahindra Capital, Citigroup, J.P. Morgan, Morgan Stanley, Axis Capital, Goldman Sachs और IIFL Capital को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है.

मौजूदा हिस्सेदारी की बात करें तो Coca-Cola की HCCH में 60% हिस्सेदारी है, जबकि Jubilant Beverages के पास 40% हिस्सेदारी है. अगर पूरा OFS सब्सक्राइब होता है तो Coca-Cola की हिस्सेदारी घटकर करीब 45% रह सकती है.

Thums Up और Sprite की बिक्री ₹10,000 करोड़ के पार

DRHP के मुताबिक, Coca-Cola के भारतीय कारोबार में Thums Up और Sprite सबसे मजबूत ब्रांड के रूप में उभरे हैं. जून 2026 तक के 12 महीनों में दोनों ब्रांड की भारत में बिक्री 10,000 करोड़ रुपये से अधिक रही.

HCCB के बाजारों में Coca-Cola के ब्रांड्स की कुल वैल्यू मार्केट हिस्सेदारी 37.2% है. यह उसके निकटतम प्रतिस्पर्धी की हिस्सेदारी से तीन गुना से भी ज्यादा है.

कंपनी के पास 41 तरह के बेवरेज प्रोडक्ट हैं. इनमें Thums Up, Sprite, Maaza और Kinley जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं. कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क करीब 17 लाख रिटेल आउटलेट और 2,273 डिस्ट्रीब्यूटर्स तक फैला है.

मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में कंपनी के 14 अपने प्लांट और 8 को-पैकिंग यूनिट शामिल हैं. इनकी सालाना स्थापित उत्पादन क्षमता 1,291 मिलियन यूनिट केस है.

FY26 में कंपनी की कमाई में आई गिरावट

मजबूत ब्रांड और बड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के बावजूद HCCB के वित्तीय नतीजे FY26 में कमजोर रहे. कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 9.43% गिरकर 11,549 करोड़ रुपये रह गया. वहीं, बिक्री की मात्रा 6.41% घटकर 690.9 मिलियन यूनिट केस रही.

कंपनी का EBITDA मार्जिन भी FY25 के 12.86% से घटकर FY26 में 11.72% पर आ गया. इसके पीछे छोटा गर्मी का मौसम, लंबे समय तक मानसून और कुछ कारोबारी क्षेत्रों की बिक्री जैसे कारण बताए गए हैं.

हालांकि, अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कारोबार ने वापसी के संकेत दिए. इस दौरान बिक्री की मात्रा 15.11% बढ़कर 249.2 मिलियन यूनिट केस और रेवेन्यू 16.86% बढ़कर 4,310 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 17.2% पर पहुंच गया.

निवेशकों के लिए क्या हैं जोखिम और ग्रोथ के मौके?

कंपनी के कारोबार में कुछ जोखिम भी हैं. FY26 में HCCB के कुल रेवेन्यू का 75.63% हिस्सा केवल पांच कारोबारी क्षेत्रों से आया. इसके अलावा कंपनी कोका-कोला से कॉन्संट्रेट की सप्लाई और कीमतों के लिए निर्भर है. पानी की उपलब्धता भी एक चुनौती है. FY27 में पानी की कमी के कारण कंपनी के लोटे प्लांट में 15 दिनों तक काम प्रभावित हुआ था.

दूसरी तरफ, क्विक कॉमर्स और कम चीनी वाले पेय कंपनी के लिए नए ग्रोथ अवसर बन सकते हैं. अप्रैल-जून 2026 में कंपनी की बिक्री मात्रा में 75.91% हिस्सेदारी ऐसे उत्पादों की रही, जिनमें चीनी नहीं है, कम चीनी है या आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल होता है. DRHP के मुताबिक, भारत के पैकेज्ड ड्रिंक्स बाजार में क्विक कॉमर्स की हिस्सेदारी FY26 के 2.92% से बढ़कर FY31 तक 8.35% होने का अनुमान है.

MORE NEWS