Live TV
Search
Home > देश > Watch Video: राम मंदिर में घुसकर बजरंगबली के पोस्टर फाड़े, फिर बोर्ड पर किया स्प्रे पेंट, गार्ड को दी जान से मारने की धमकी; CCTV में कैद पूरी घटना

Watch Video: राम मंदिर में घुसकर बजरंगबली के पोस्टर फाड़े, फिर बोर्ड पर किया स्प्रे पेंट, गार्ड को दी जान से मारने की धमकी; CCTV में कैद पूरी घटना

Andheri Ram Mandir News: मुंबई के अंधेरी स्थित राम मंदिर में तोड़फोड़ और बजरंगबली के पोस्टर फाड़ने का आरोप लगा है. पुलिस ने 15 लोगों पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Written By:
Published: November 9, 2026 12:34:39 IST
Last Updated: November 9, 2026 12:34:39 IST

Mobile Ads 1x1

Andheri Ram Mandir News: मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित मरोल नाका के राम मंदिर में तोड़फोड़ और मंदिर के सुरक्षा गार्ड को धमकाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोग मंदिर परिसर में घुसे और बजरंगबली की तस्वीर वाले पोस्टर फाड़ दिए. इतना ही नहीं, मंदिर के बोर्ड पर काले रंग से स्प्रे पेंट भी किया गया. इस मामले में मंदिर के ट्रस्टी की शिकायत पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने दो आरोपियों अमित पाठक और विनोद मिश्रा को गिरफ्तार किया है.

हनुमान चालीसा और महाआरती के नाम पर जुटे थे लोग

शिकायतकर्ता जयेश पटेल के मुताबिक, 4 नवंबर 2026 को अमित पाठक ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी. इसमें हिंदू रक्षक सेना की ओर से 7 नवंबर को राम मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती आयोजित करने की अपील की गई थी. इसके बाद 7 नवंबर को शाम करीब 5 से 5:30 बजे के बीच मंदिर परिसर में 30 से 40 लोग इकट्ठा हुए. आरोप है कि इस दौरान अमित पाठक ने मंदिर के सुरक्षा गार्ड नंदलाल केवट के साथ गाली-गलौज की और मंदिर की सभी लाइट जलाने को कहा.

गार्ड का कॉलर पकड़ा

शिकायत के अनुसार, जब सुरक्षा गार्ड ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका कॉलर पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि गार्ड को रात में अकेला होने का हवाला देकर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई. इसके बाद मंदिर की दीवार पर लगे बोर्ड पर काले रंग का स्प्रे किया गया. वहीं, मंदिर परिसर के शेड पर लगे श्री लेवा पाटीदार बजरंग सत्संग मंडल के बोर्ड को लोहे की सीढ़ी की मदद से फाड़ दिया गया. इस बोर्ड पर बजरंगबली की तस्वीर भी लगी हुई थी. शिकायतकर्ता का दावा है कि पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है.

जमीन कब्जाने के आरोपों की भी जांच की मांग

इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने इलाके में कथित रूप से जमीनों पर कब्जा करने, अवैध झोपड़ियां बनाने और उन्हें बेचने का आरोप लगाया है. कुछ लोगों ने इस पूरे मामले में एक विधायक का राजनीतिक संरक्षण होने का संदेह भी जताया है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: Diwali Accident: दिल्ली में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, 10 साल के बच्चे के पेट में लगा रॉकेट; मौत से पसरा मातम

पुलिस जांच में जुटी

मंदिर ट्रस्टी की शिकायत पर आरे पुलिस ने 15 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने अमित पाठक और विनोद मिश्रा को गिरफ्तार किया है. दोनों को तलोजा जेल भेजे जाने की जानकारी दी गई है. वहीं, स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से मांग की है कि मंदिर में हुई घटना के साथ-साथ कथित जमीन कब्जाने और अवैध निर्माण के मामलों की भी जांच की जाए. साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि आरोपियों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण तो नहीं मिल रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:दिल्ली के नजफगढ़ में फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 25 दमकल गाड़ियां मौके पर

MORE NEWS