Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding Guest List: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 10 और 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं. शादी में फिल्म, राजनीति, कारोबार और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.
रजनीकांत और एमके स्टालिन ग्रीस के लिए रवाना
शादी समारोह से पहले सुपरस्टार रजनीकांत को अपनी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अनिरुद्ध और काव्या की शादी में शामिल होने के लिए ग्रीस जा रहे हैं. इसके अलावा तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उनके परिवार और उदयनिधि स्टालिन को भी एयरपोर्ट पर देखा गया. सोशल मीडिया पर इन हस्तियों के एयरपोर्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. अनिरुद्ध का रजनीकांत के परिवार से करीबी रिश्ता है. अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र की शादी रजनीकांत की पत्नी लता की बहन लक्ष्मी से हुई है. इस रिश्ते के कारण रजनीकांत अनिरुद्ध के मामा लगते हैं.
✈️ Anirudh Wedding 🤵🏽💍 https://t.co/GlkEShgao4
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) November 9, 2026
Anirudh marriagekaga greece kelambitan thathi..tamilnadu marriage couples escape agitanga anirudh maatikitan https://t.co/YJl1FG5bGR
— சுள்ளான் சின்ன தத்தி 🔰⚔️ (@Bottleku10_ruva) November 9, 2026
शादी में कौन-कौन हो सकता है शामिल?
ग्रीस में होने वाला समारोह निजी रखा जा सकता है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों को बुलाया गया है. रजनीकांत, ऐश्वर्या रजनीकांत, एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन के अलावा अन्य मेहमानों की मौजूदगी को लेकर भी चर्चाएं हैं. वहीं चेन्नई में 21 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन के लिए कई बड़े नामों को निमंत्रण भेजे जाने की खबर है. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, अजित कुमार, कमल हासन, एआर रहमान और धनुष जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं. हालांकि, इन सभी की समारोह में मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रीस में शादी के बाद 21 नवंबर को चेन्नई में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में राजनीति, सिनेमा, बिजनेस और क्रिकेट जगत की कई प्रमुख हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है. काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं. वहीं अनिरुद्ध ने ‘जेलर’, ‘कुली’ और ‘बीस्ट’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया है.