आज के समय में बहुत से लोगों के पास क्रेडिट कार्ड होता है. कुछ केसेज में किसी इमरजेंसी के कारण वे क्रेडिट कार्ड का भुगतान नहीं कर पाते. ऐसे में बहुत से लोगों को लगता है कि इसके लिए उनकी गिरफ्तारी हो सकती है? आइए जानते हैं ये केवल अफवाह है या सच?
क्रेडिट कार्ड
Credit Card Payment: आज के समय में क्रेडिट कार्ड बैंकों द्वारा दी जाने वाली एक आम सुविधा बन गई है. इसने बहुत से कामों जैसे शॉपिंग या किसी जरूरी जगह पर खर्चे को काफी आसान बना दिया है. महीके आखिर में अगर किसी के पास पैसे नहीं बचते, तो वो आसानी से अपनी जरूरत की चीजें या दूसरी शॉपिंग कर सकते हैं. साथ ही ट्रैवल या किसी तरह की इमरजेंसी को मैनेज किया जा सकता है. हालांकि ये फायदे की चीजें कई बार मुश्किल में डाल देती हैं. बहुत से लोग कई बार किसी इमरजेंसी के कारण बिल समय पर नहीं चुका पाते. ऐसे में उनके मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि क्या क्रेडिट कार्ड का भुगतान न कर पाने के कारण पुलिस केस बन सकता है या उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.
बता दें कि अगर आप क्रेडिट कार्ड का भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती. कर्ज से जुड़े मामलों को सिविल विवाद माना जाता है, जिसके लिए बैंक की तरफ से पहले ईमेल, मैसेज और कॉल के जरिए रिमाइंडर भेजा जाता है. अगर लंबे समय तक ऐसा करने के बावजूद आप भुगतान नहीं करते हैं, तो बैंक सिविल कोर्ट में आपके खिलाफ केस दर्ज करा सकती है.
बता दें कि अगर आपके दस्तावेजों की चेकिंग की जाती है और उन्हें पता चलता है कि आपने फर्जी दस्तावेज दिए हैं, तो ये आपराधिक मामला बन सकता है. ऐसी स्थिति में आपके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया जा सकता है. इसके बाद आपकी गिरफ्तारी भी हो सकती है.
क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने पर भले ही आपकी गिरफ्तारी नहीं होगी लेकिन आपके क्रेडिट कार्ड पर इसका असर पड़ सकता है. अगर आप 1 या दो महीने की देरी से भुगतान करते हैं, तो भी आपके सिबिल स्कोर पर इसका असर पड़ेगा. आगे चलकर आप होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन जैसे लोन नहीं ले पाएंगे और आपको क्रेडिट कार्ड भी नहीं मिलेगा.
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…