Live TV
Search
Home > बिज़नेस > 2027 में भी चलेगी आपकी पुरानी चेकबुक, RBI ने साफ की तस्वीर, पुराने CTS चेक बंद करने का कोई आदेश नहीं

2027 में भी चलेगी आपकी पुरानी चेकबुक, RBI ने साफ की तस्वीर, पुराने CTS चेक बंद करने का कोई आदेश नहीं

RBI ने 1 जनवरी 2027 से पुरानी CTS चेकबुक बंद होने की खबर को फर्जी बताया है. ग्राहक मौजूदा चेकबुक से पहले की तरह भुगतान कर सकेंगे.

Written By:
Published: November 9, 2026 10:35:00 IST
Last Updated: 2026-11-09 11:00:07

Mobile Ads 1x1

CTS Cheque Rules:  अगर आपके पास बैंक की पुरानी चेकबुक है और आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस मैसेज से परेशान हैं, जिसमें 1 जनवरी 2027 से मौजूदा चेकबुक बंद होने का दावा किया जा रहा है, तो आपके लिए राहत की खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस दावे को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है. केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि उसने मौजूदा चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) चेकबुक को बदलने के लिए ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा था. इसमें दावा किया जा रहा था कि 31 दिसंबर 2026 के बाद मौजूदा CTS चेकबुक मान्य नहीं रहेंगी. ऐसे में ग्राहकों को 1 जनवरी 2027 से नए सिक्योरिटी फीचर्स वाली चेकबुक लेनी होगी. इस मैसेज के बाद कई बैंक ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी.

RBI ने 7 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मामले में स्पष्टीकरण जारी किया. केंद्रीय बैंक ने कहा कि फिलहाल CTS चेकबुक को लेकर ऐसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की जा रही है. RBI ने लोगों से अपील की है कि वे बैंकिंग नियमों से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें.

क्या पुरानी चेकबुक से जारी कर सकेंगे चेक?

RBI के स्पष्टीकरण के बाद बैंक ग्राहकों को अपनी मौजूदा चेकबुक बदलने की जरूरत नहीं है. ग्राहक पहले की तरह अपनी पुरानी CTS चेकबुक का इस्तेमाल कर सकते हैं. उनके पास मौजूद खाली चेक लीफ भी सामान्य बैंकिंग प्रक्रिया के तहत मान्य रहेंगे.

इसका मतलब है कि ग्राहकों को 31 दिसंबर 2026 से पहले अपनी चेकबुक खत्म करने या नई चेकबुक के लिए आवेदन करने की कोई अनिवार्यता नहीं है. केवल सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के आधार पर नई चेकबुक मंगाने की जरूरत नहीं है.

हालांकि, ग्राहकों को अपने बैंक की ओर से जारी वास्तविक निर्देशों पर ध्यान देना चाहिए. अगर भविष्य में बैंक या RBI चेकबुक से जुड़े किसी बदलाव की घोषणा करते हैं, तो उसकी जानकारी आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी.

क्या होता है Cheque Truncation System (CTS)?

Cheque Truncation System यानी CTS एक इलेक्ट्रॉनिक चेक क्लियरिंग सिस्टम है. इसके जरिए बैंक चेक को भौतिक रूप से एक बैंक से दूसरे बैंक तक भेजने के बजाय उसकी डिजिटल इमेज और जरूरी जानकारियां इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजते हैं.

उदाहरण के लिए, जब कोई ग्राहक अपने खाते में चेक जमा करता है, तो उसका बैंक चेक की तस्वीर स्कैन करके संबंधित बैंक को भेजता है. इसके साथ चेक से जुड़ी जरूरी जानकारियां भी साझा की जाती हैं. इसके बाद चेक की जांच और क्लियरिंग की प्रक्रिया पूरी की जाती है.

इस सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कागजी चेक को एक बैंक से दूसरे बैंक तक भौतिक रूप से पहुंचाने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे चेक क्लियर होने में लगने वाला समय कम होता है और बैंकिंग प्रक्रिया ज्यादा तेज और सुविधाजनक बनती है.

बैंक ग्राहकों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

RBI ने साफ किया है कि मौजूदा CTS चेकबुक को लेकर 1 जनवरी 2027 से कोई नया नियम लागू नहीं किया जा रहा है. इसलिए ग्राहकों को घबराने या जल्दबाजी में नई चेकबुक लेने की जरूरत नहीं है.

बैंकिंग और वित्तीय नियमों से जुड़ी किसी भी वायरल खबर पर भरोसा करने से पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट या संबंधित बैंक से जानकारी की पुष्टि जरूर करें. गलत जानकारी के आधार पर बैंकिंग फैसले लेने से बचना जरूरी है.

MORE NEWS