सोने की कीमतों में लगातार गिरावट से Titan और Kalyan Jewellers के शेयर 4% से ज्यादा टूटे. Muthoot और Manappuram Finance में भी बिकवाली रही.
Gold Loan Stocks: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का असर अब ज्वेलरी कंपनियों और गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के शेयरों पर भी दिखाई देने लगा है. बुधवार, 18 नवंबर को शेयर बाजार में Titan और Kalyan Jewellers के शेयरों में 4% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, Muthoot Finance और Manappuram Finance के शेयर भी दबाव में रहे. हालांकि, IIFL Finance के शेयरों में तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयरों में एक बड़े ब्लॉक डील के बाद खरीदारी बढ़ी.
दरअसल, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट आई. मंगलवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपये गिरकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. 9 नवंबर के बाद से सोने की कीमत करीब 8,300 रुपये यानी लगभग 6% टूट चुकी है. वहीं, चांदी की कीमत 5.3% गिरकर 1,69,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जो एक साल का निचला स्तर है.
सोने की कीमतों में गिरावट के बीच ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. बुधवार को Kalyan Jewellers का शेयर 4.56% गिरकर 651.65 रुपये पर आ गया. वहीं, Titan के शेयर में 4.46% की गिरावट आई और यह 4,689.30 रुपये पर कारोबार करता दिखा.
इसके अलावा PC Jeweller के शेयर 2.78%, Senco Gold के 2.39% और Goldiam International के शेयर 1.82% तक गिर गए.सोने की कीमतें कम होने से ग्राहकों के लिए गहने खरीदना सस्ता हो सकता है. खासकर शादी और त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने की संभावना रहती है. हालांकि, ज्वेलरी कंपनियों के लिए चुनौती यह है कि कम कीमत पर सोना बिकने से बिक्री की कुल वैल्यू प्रभावित हो सकती है. ऐसे में कंपनियों के लिए यह देखना अहम होगा कि कम कीमतों के बीच गहनों की बिक्री कितनी बढ़ती है.
सोने की कीमतों में गिरावट का असर गोल्ड लोन कंपनियों पर भी पड़ता है. Muthoot Finance के शेयर 3.49% और Manappuram Finance के शेयर 3.83% गिर गए.दरअसल, गोल्ड लोन कंपनियां ग्राहकों के सोने को गिरवी रखकर कर्ज देती हैं. सोने की कीमत घटने से गिरवी रखे गए सोने की वैल्यू कम हो जाती है. ऐसे में अगर ग्राहक कर्ज नहीं चुकाता है, तो सोने की नीलामी से कंपनी को बकाया रकम वसूलने में मुश्किल हो सकती है.IIFL Finance के मुताबिक, सोने की कीमतें स्थिर होने के बाद कंपनियों का ध्यान ग्राहकों से किस्त और ब्याज की वसूली पर बढ़ सकता है.
आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स और ब्याज दरों को लेकर संकेत सोने की कीमतों की दिशा तय करने में अहम होंगे. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में मजबूती भी सोने पर दबाव बना रही है.
विश्लेषकों के मुताबिक, MCX पर सोने के लिए 1,30,000 से 1,30,700 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट है. अगर कीमतें 1,30,000 रुपये से नीचे जाती हैं, तो गिरावट बढ़ सकती है. वहीं, 1,34,500 रुपये के ऊपर टिकने पर कीमतों को स्थिरता मिल सकती है.
Khunkhuna Village Story: राजस्थान के खुनखुना गांव के वार्ड नंबर 5 में कथित पुरानी घटनाओं…
Supreme Court: आजम खान मामले में ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले के खिली…
SEBI ने फिलहाल शेयर बाजार में 24 घंटे ट्रेडिंग की योजना से इनकार किया है.…
दिल्ली से गुवाहाटी का सफर 8 घंटे से कम में पूरा करने की योजना है.…
IPL 2027 Retention: मंगलवार 17 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजी के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों…
सर्दियों में शरीर को गर्म और सेहतमंद रखने के लिए डाइट में गुड़, तिल, बाजरा,…