<
Categories: देश

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को लगाई फटकार, आजम खान मामले में खारिज की याचिका, हैरान कर देगा मामला

Supreme Court: आजम खान मामले में ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले के खिली सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें आदम खान को जमानत दी गई थी. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को फटकार लगाई है.

Supreme Court: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान को मिली अंतरिम जमानत के मामले में सुप्रीम कोर्ट से प्रवर्तन निदेशालय (ED) को फिलहाल राहत नहीं मिली है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग भी फिलहाल स्वीकार नहीं की गई. सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्य बागची की एक टिप्पणी ने इस मामले को और चर्चा में ला दिया.

‘जमानत पर रहने दीजिए’

सुप्रीम कोर्ट में ईडी की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने मामले की जल्द सुनवाई करने की मांग रखी. एजेंसी चाहती थी कि हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत देने वाले आदेश पर रोक लगाई जाए और फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया जाए. इस पर जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आजम खान को अंतरिम जमानत मिलने से आसमान नहीं टूट पड़ेगा. उन्हें फिलहाल जमानत पर रहने दिया जाए.

ईडी ने हाईकोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल

ईडी ने अपनी याचिका में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बताया है. एजेंसी का तर्क है कि आजम खान को गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी नहीं दिए जाने का आरोप सही नहीं है. ईडी ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट ने उसे अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया. इसके अलावा, गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेज आजम खान को सौंपे गए थे या नहीं, इस संबंध में ट्रायल कोर्ट से रिपोर्ट मंगाने की मांग भी नहीं मानी गई.

हाईकोर्ट ने उठाए थे ये सवाल

इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान को अंतरिम राहत देते हुए ईडी की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए थे. अदालत ने रामपुर जेल के गेट पर उनकी गिरफ्तारी के तरीके को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए एजेंसी की मंशा पर सवाल खड़े किए थे. इसी आदेश के खिलाफ ईडी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह पूरा विवाद मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट से जुड़ा है. ईडी इस मामले में कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है. इसी जांच के सिलसिले में आजम खान को रामपुर जेल के बाहर गिरफ्तार किया गया था. उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी. अब ईडी इस राहत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रही है. फिलहाल शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार किया है और आजम खान को मिली अंतरिम जमानत बरकरार है.

ये भी पढ़ें: Panchayat Season 5: फुलेरा में अब किसका चलेगा सिक्का? बनराकस के हाथ में होगी कमान, पंचायत 5 की रिलीज डेट आई सामने

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

वो सीट जहां चुनाव जीतते ही हो जाती है मौत, गिर चुकी हैं कई लाशें; डर के मारे किसी कैंडिडेट ने नहीं दिया नाम?

Khunkhuna Village Story: राजस्थान के खुनखुना गांव के वार्ड नंबर 5 में कथित पुरानी घटनाओं…

Last Updated: November 18, 2026 15:45:29 IST

सोना सस्ता होते ही क्यों गिरने लगे ज्वेलरी कंपनियों के शेयर? Titan से Kalyan Jewellers तक में बड़ी गिरावट

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट से Titan और Kalyan Jewellers के शेयर 4% से…

Last Updated: November 18, 2026 15:34:32 IST

क्या अब रात में भी खुलेगा शेयर बाजार? SEBI ने दिया जवाब, चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने बताई इसकी वजह

SEBI ने फिलहाल शेयर बाजार में 24 घंटे ट्रेडिंग की योजना से इनकार किया है.…

Last Updated: November 18, 2026 15:36:28 IST

हवाई सफर को टक्कर देगी दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन? 8 घंटे से कम में पूरा होगा 1500 KM का सफर, आगरा 59 मिनट में!

दिल्ली से गुवाहाटी का सफर 8 घंटे से कम में पूरा करने की योजना है.…

Last Updated: November 18, 2026 15:02:43 IST

IPL 2027 Retention: किस टीम ने किस खिलाड़ी पर जताया भरोसा? देखें रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2027 Retention: मंगलवार 17 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजी के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों…

Last Updated: November 18, 2026 14:45:56 IST

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये 10 चीजें, मिलेंगे भरपूर विटामिन और मिनरल्स

सर्दियों में शरीर को गर्म और सेहतमंद रखने के लिए डाइट में गुड़, तिल, बाजरा,…

Last Updated: November 18, 2026 14:37:45 IST