Live TV
Search
Home > बिज़नेस > सोना सस्ता होते ही क्यों गिरने लगे ज्वेलरी कंपनियों के शेयर? Titan से Kalyan Jewellers तक में बड़ी गिरावट

सोना सस्ता होते ही क्यों गिरने लगे ज्वेलरी कंपनियों के शेयर? Titan से Kalyan Jewellers तक में बड़ी गिरावट

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट से Titan और Kalyan Jewellers के शेयर 4% से ज्यादा टूटे. Muthoot और Manappuram Finance में भी बिकवाली रही.

Written By:
Published: November 18, 2026 15:34:32 IST
Last Updated: November 18, 2026 15:34:32 IST

Mobile Ads 1x1

Gold Loan Stocks:  सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का असर अब ज्वेलरी कंपनियों और गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के शेयरों पर भी दिखाई देने लगा है. बुधवार, 18 नवंबर को शेयर बाजार में Titan और Kalyan Jewellers के शेयरों में 4% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, Muthoot Finance और Manappuram Finance के शेयर भी दबाव में रहे. हालांकि, IIFL Finance के शेयरों में तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयरों में एक बड़े ब्लॉक डील के बाद खरीदारी बढ़ी.

दरअसल, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट आई. मंगलवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपये गिरकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. 9 नवंबर के बाद से सोने की कीमत करीब 8,300 रुपये यानी लगभग 6% टूट चुकी है. वहीं, चांदी की कीमत 5.3% गिरकर 1,69,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जो एक साल का निचला स्तर है.

Titan और Kalyan Jewellers के शेयर 4% से ज्यादा टूटे

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. बुधवार को Kalyan Jewellers का शेयर 4.56% गिरकर 651.65 रुपये पर आ गया. वहीं, Titan के शेयर में 4.46% की गिरावट आई और यह 4,689.30 रुपये पर कारोबार करता दिखा.

इसके अलावा PC Jeweller के शेयर 2.78%, Senco Gold के 2.39% और Goldiam International के शेयर 1.82% तक गिर गए.सोने की कीमतें कम होने से ग्राहकों के लिए गहने खरीदना सस्ता हो सकता है. खासकर शादी और त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने की संभावना रहती है. हालांकि, ज्वेलरी कंपनियों के लिए चुनौती यह है कि कम कीमत पर सोना बिकने से बिक्री की कुल वैल्यू प्रभावित हो सकती है. ऐसे में कंपनियों के लिए यह देखना अहम होगा कि कम कीमतों के बीच गहनों की बिक्री कितनी बढ़ती है.

गोल्ड लोन कंपनियों पर क्यों बढ़ा दबाव?

सोने की कीमतों में गिरावट का असर गोल्ड लोन कंपनियों पर भी पड़ता है. Muthoot Finance के शेयर 3.49% और Manappuram Finance के शेयर 3.83% गिर गए.दरअसल, गोल्ड लोन कंपनियां ग्राहकों के सोने को गिरवी रखकर कर्ज देती हैं. सोने की कीमत घटने से गिरवी रखे गए सोने की वैल्यू कम हो जाती है. ऐसे में अगर ग्राहक कर्ज नहीं चुकाता है, तो सोने की नीलामी से कंपनी को बकाया रकम वसूलने में मुश्किल हो सकती है.IIFL Finance के मुताबिक, सोने की कीमतें स्थिर होने के बाद कंपनियों का ध्यान ग्राहकों से किस्त और ब्याज की वसूली पर बढ़ सकता है.

आगे कहां जा सकती हैं सोने की कीमतें?

आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स और ब्याज दरों को लेकर संकेत सोने की कीमतों की दिशा तय करने में अहम होंगे. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में मजबूती भी सोने पर दबाव बना रही है.

विश्लेषकों के मुताबिक, MCX पर सोने के लिए 1,30,000 से 1,30,700 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट है. अगर कीमतें 1,30,000 रुपये से नीचे जाती हैं, तो गिरावट बढ़ सकती है. वहीं, 1,34,500 रुपये के ऊपर टिकने पर कीमतों को स्थिरता मिल सकती है.

यह भी पढ़ें:   Gold Rate Today 18 November 2026: सोने की कीमतों में लगातार छठे दिन गिरावट! कितना सस्ता हुआ गोल्ड? खरीदने से पहले चेक करें आज का भाव

MORE NEWS